फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM Edappadi K. Palaniswami says neither any alliance nor support to BJP

तमिलनाडु विधानसभा में CM पलानीसामी बोले- बीजेपी से गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं

Wed, 21 Mar 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 21 Mar 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu CM Edappadi K. Palaniswami says neither any alliance nor support to BJP
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन की अटकलों पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने विधानसभा में कहा है कि उनका बीजेपी को समर्थन करने या फिर उससे गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है।  

विज्ञापन


बता दें कि पलानीसामी ने यह बयान तब दिया है जब विपक्षी दलों ने कावेरी प्रबंधन बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर नरम दिख रहे हैं। गौरतलब है कि गुरुवार (15 मार्च) केंद्र सरकार के अनुरोध पर तमिलनाडु विधानसभा में कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड और कावेरी वॉटर मॉनिटरिंग कमिटी के गठन के लिए सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया था। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के सांसदों ने इसी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार (16 फरवरी) को दोनों राज्यों के बीच चल रहे जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया था। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अमिताव रॉय और ए.एम. खानविलकर की बेंच ने अपने फैसले में कहा था कि नदी पर कोई राज्य दावा नहीं कर सकता है। बता दें कि कोर्ट ने तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटाकर 177.25 टीएमसी कर दिया। जिससे राज्य के लोगों को निराशा पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अदालत के इस फैसले से कर्नाटक को 14.75 टीएमसी पानी का फायदा मिला था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया था कि कावेरी के जल में कर्नाटक का हिस्सा इस तथ्य को देखकर बढ़ाया जा रहा है कि बीते दिनों में बेंगलुरु में पीने के पानी की मांग बढ़ी है। साथ ही इंडस्ट्रियल इलाकों में भी पानी की खपत में इजाफा देखा गया है। विशेषज्ञों का माना है कि शीर्ष अदालत के इस फैसले का असर कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed