फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Chennai 753 crore deposited pharmacy employee bank account

Tamil Nadu: फार्मेसी कर्मचारी के बैंक खाते में आए 753 करोड़, राज्य में आया तीसरा मामला

Mon, 09 Oct 2023 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 07:23 AM IST
सार

राज्य में हाल के दिनों में किसी आम व्यक्ति के बैंक खाते में कई सौ करोड़ रुपये जमा होने का यह तीसरा मामला है। एक दिन पहले ही तंजापुर में वीरा उदयपट्टी के गणेशन (29) ने कहा था कि उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 756 करोड़ रुपये आए थे।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Chennai 753 crore deposited pharmacy employee bank account
नोट

विस्तार

तमिलनाडु के चेन्नई में एक फार्मेसी कर्मी के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में शनिवार को अचानक 753 करोड़ रुपये जमा हो गए। इतनी बड़ी राशि का संदेश देखकर फार्मेसी कर्मी के होश उड़ गए। उसकी सूचना पर बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया और कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते उसके खाते में इतनी बड़ी राशि जमा हो गई।

विज्ञापन


तिरुनेलवेली जिले से काम के सिलसिले में मोहम्मद इदरीस (30) चेन्नई आए थे। वह पिछले 10 सालों से चेन्नई के तेनाम्पेट इलाके में रह रहे हैं और एक फार्मेसी में काम करते हैं। तेनाम्पेट स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में उनका खाता है। शनिवार सुबह इदरीस को एक संदेश आया कि उनके बैंक खाते में 753.48 करोड़ रुपये जमा हो गए। संदेश देखकर उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया, जिसके बाद बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया।   
विज्ञापन


हाल के दिनों में तीसरा मामला
राज्य में हाल के दिनों में किसी आम व्यक्ति के बैंक खाते में कई सौ करोड़ रुपये जमा होने का यह तीसरा मामला है। एक दिन पहले ही तंजापुर में वीरा उदयपट्टी के गणेशन (29) ने कहा था कि उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 756 करोड़ रुपये आए थे। एक महीने पहले चेन्नई में एक कैब ड्राइवर राजकुमार के तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक में कुछ समय के लिए गलती से 9000 करोड़ रुपये जमा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बाद में पैसे वापस ले लिए गए। उन्होंने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर आरोप लगाया कि लेनदेन के लिए बैंक की ओर से कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया और उन्हें इस बात की चिंता है कि क्या उनके बैंक खाते का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed