{"_id":"59ffffbe4f1c1bf3538bb6d4","slug":"tamil-nadu-cartoonist-g-bala-got-bail-who-made-cartoon-against-cm-and-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: कार्टूनिस्ट बाला को मिली जमानत, बोले- मैंने कोई मर्डर नहीं किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: कार्टूनिस्ट बाला को मिली जमानत, बोले- मैंने कोई मर्डर नहीं किया
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिला कोर्ट ने 36 वर्षीय कार्टूनिस्ट जी. बाला उर्फ बालाकृणन को जमानत दे दी है। जमानत पर बाहर आए बाला का कहना है कि उन्होंने कोई मर्डर नहीं किया है और उन्हें गलती नहीं की है कि उसके लिए अफसोस किया जाए। बाला ने कहा कि वे आगे भी कार्टून बनाना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बाला को अपने कार्टून के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री पनालीसामी और पुलिस कमिश्नर का विरोध जताए जाने पर गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, बाला ने एक परिवार के आत्मदाह कोशिश करने के मामले में सरकार की आलोचन की थी और इस पर एक कार्टून बनाया था।
विज्ञापन
I did not commit a murder, no regrets. Will continue to highlight inefficiency of govt through my cartoon. I will continue,won't stop:Bala pic.twitter.com/BFTGNZIvoA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 6, 2017
दरअसल, कार्टूनिस्ट बाला ने हाल में सूदखोरी के जुड़े मामले एक परिवार के आत्मदाह करने की घटना के बाद यह कार्टून बनाया था। पुलिस ने कहा कि बाला को तिरुनवेली जिला कलेक्टर संदीप नंदूरी की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया।
बाला के खिलाफ संबंधित धाराओं में 1 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। कार्टून में सीएमा और जिला कलेक्टर के साथ शहर के पुलिस प्रमुख को भी दिखाया गया है।
मालूम हो कि तिरुनवेली कलेक्टरेट परिसर में कथित रूप से साहूकार से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चे समेत खुद को आग लगा ली थी। इस घटना के बाद 26 अक्तूबर को इस कार्टून को छापा गया था। घटना में महिला और दो बच्चों की उसी दिन 23 अक्तूबर को मौत हो गई थी जबकि आदमी ने बाद में दम तोड़ा।