फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu can recieve heavy rainfall from November 18 weather report and forecast news in Hindi

तमिलनाडु: गुरुवार से फिर शुरू हो सकती है भारी बारिश, चेन्नई समेत इन इलाकों में बिगड़ सकते हैं हालात

Wed, 17 Nov 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 08:45 PM IST
सार

भारी बारिश से परेशान रहा तमिलनाडु में एक बार फिर हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम की परिस्थितियां यहां ऐसी बन रही हैं कि गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
Tamil Nadu can recieve heavy rainfall from November 18 weather report and forecast news in Hindi
बीते दिनों चेन्नई में कुछ ऐसे हो गए थे हालात - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बीते दिनों भारी बारिश से परेशान रहे तमिलनाडु में फिर से यह संकट आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से पर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके उत्तरी तमिलनाडु के तट तक पहुंचने का अनुमान है, जो आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का सबब बन सकता है।

विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीखेत में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रामनाथपुरम और थूथुकुडी में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मछुआरों को उत्तर तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट समेत पश्चिम-मध्य व दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 18 नवंबर को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और रानीपेट्टई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लोर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के विभिन्न हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed