फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu c joseph vijay big decisions after becoming cm

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में विजय: पहले ही दिन लिए तीन ताबड़तोड़ फैसले, बोले- मामा हमेशा आपका ध्यान रखेगा

Sun, 10 May 2026 01:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 May 2026 01:20 PM IST
सार

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने पद संभालते ही तीन ताबतोड़ फैसले लिए हैं, जिनमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी शामिल है। टीवीके प्रमुख विजय को राज्यपाल ने चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा, नौ अन्य नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
tamil nadu c joseph vijay big decisions after becoming cm
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक सी जोसेफ विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद संभालते ही तीन बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने और पूरे राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रग यूनिट बनाने से जुड़े दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि अब सच्ची धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए काम करने वाले नए शासन की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार में उनके अलावा कोई दूसरा शक्ति केंद्र नहीं होगा और वही एकमात्र शक्ति केंद्र रहेंगे। विजय ने सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को समर्थन देने पर कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने खास तौर पर युवाओं का आभार जताया और कहा कि टीवीके की जीत में युवाओं की बड़ी भूमिका रही, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के लिए वोट देने के लिए मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसके साथ ही तमिलनाडु में करीब 60 साल बाद पहली बार गैर द्रविड़ दल की सरकार बनी है। विजय की कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की करीबी टीम को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है।

अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं आते और लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता को झूठे वादे कर उन्हें धोखा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अब एक नई शुरुआत हुई है और सच्चे धर्मनिरपेक्ष तथा सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत हो रही है।

जेन-जी से क्या कहा?  
शपथ ग्रहण के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने युवा मतदाताओं,खासकर जेन-जी समर्थकों का धन्यवाद किया। उहोंने कहा, जो छोटे दोस्त मुझे विजय मामा कहते हैं, उन्हीं की वजह से यह संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे। भावुक होते हुए विजय ने कहा, भरोसा रखिए, आपका विजय मामा हमेशा आपके साथ रहेगा।

समारोह में कौन-कौन मौजूद रहे?
शपथ ग्रहण समारोह में विजय के पिता एसए चंद्रशेखर और माता शोभा, अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने से जुड़े सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

ईश्वर के नाम पर ली शपथ
राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने विजय और उनके नौ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन लेकर युवा चेहरा एस कीर्तना शामिल हैं। टीवीके कार्यकर्ताओं की लगातार सीटी और नारों के बीच विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रियों ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जो पिछली डीएमके सरकार से अलग माना जा रहा है। टीवीके नेता आदव अर्जुन, एन आनंद, आर निर्मल कुमार, केजी अरुणराज और सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।


ये भी पढ़ें: कौन हैं एस कीर्तना?: बनीं तमिलनाडु की सबसे युवा मंत्री, विजय कैबिनेट में एकमात्र महिला

विजय अपने पारंपरिक सफेद शर्ट और खाकी पैंट वाले अंदाज से अलग नजर आए। उन्होंने सफेद शर्ट, गहरे रंग की पैंट और ब्लेजर पहन रखा था। उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी शर्ट-पैंट में दिखे। तमिलनाडु की राजनीति में आमतौर पर सफेद धोती और सफेद शर्ट पहनने की परंपरा रही है। विजय के माता-पिता अपने बेटे को पहली ही चुनावी जीत में राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचते देखकर बेहद भावुक और खुश नजर आए। विजय ने तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी बनाने के दो साल बाद यह जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed