फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP Says DMK Drug Marketing Kazhagam NCB arrest ex party official jaffer sadiq

तमिलनाडु: 'ड्रग मार्केटिंग कड़गम बन चुकी है DMK, स्टालिन 2000 करोड़ के ड्रग्स मामले में जवाब दें'; BJP हमलावर

Sun, 10 Mar 2024 06:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 10 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से निष्कासित नेता जाफर सादिक को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। एनसीबी की कार्रवाई पर भाजपा ने आक्रामक रूख अपनाया है। भाजपा का कहना है कि डीएमके ड्रग मार्केटिंग कड़गम बन चुकी है।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP Says DMK Drug Marketing Kazhagam NCB arrest ex party official jaffer sadiq
एनसीबी की गिरफ्त में जाफर सादिक, सीएम स्टालिन और भाजपा नेता वानति श्रीनिवासन (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी पर भाजपा महिला मोर्चा की नेता वानति श्रीनिवासन ने हमला बोला है। डीएमके से निष्कासित जाफर सादिक की गिरफ्तारी और दो हजार करोड़ रुपये के मादक द्रव्य मामले में वानती श्रीनिवासन ने क़हा, गिरफ्तार आरोपी के शीर्ष नेताओं और पुलिस पदाधिकारियों के साथ करीबी संबंध लगते हैं। राजनीतिक पैठ का इस्तेमाल कर प्रशासनिक लाभ हासिल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सीएम के बेटे पर भी सवाल खड़े किए हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट से जुड़े मामले में भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से जवाब मांगा। श्रीनिवासन ने कहा, डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आरोपियों के साथ अपने संबंधों के बारे में बताना चाहिए। भाजपा ने आरोप लगाया कि जफर की गिरफ्तारी से पता चलता है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अब 'ड्रग मार्केटिंग कड़गम' बन चुकी है।
विज्ञापन

     
गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2,000 करोड़ रुपये (अनुमानित) से अधिक मूल्य के ड्रग्स तस्करी रैकेट की जांच के सिलसिले में शनिवार को 36 वर्षीय जाफर सादिक को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई पर भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख वानति श्रीनिवासन ने स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 'ऐसा लगता है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य और ड्रग्स मामले के आरोपियों के बीच करीबी संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बहू किरुथिगा उदयनिधि ने फिल्म प्रोड्यूसर जाफर सादिक की फिल्म का निर्देशन किया है। उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु के खेल मंत्री (उदयनिधि स्टालिन) के संबंध कैसे हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान वानति श्रीनिवासन ने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी (डीएमके) के कुछ मंत्री जाफर के बहुत करीबी लगते हैं। ट्रांस-नेशनल स्यूडोएफेड्रिन तस्करी रैकेट के कथित 'मास्टरमाइंड' के साथ सीएम स्टालिन को अपने संबंधों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

बकौल श्रीनिवासन, 'हमारा मानना है कि जाफ़र सादिक ने विभिन्न देशों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में अपने सभी राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया। ऐसा लगता है कि सत्तारूढ़ पार्टी (डीएमके) के पदाधिकारी रहते हुए, उन्होंने पुलिस के साथ एक बहुत मजबूत नेटवर्क विकसित किया।' उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर आई एक ऐसी ही तस्वीर में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इस आरोपी को किसी तरह का पुरस्कार देते नजर आ रहे हैं।


भाजपा नेता टॉम वडक्कन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट के सिलसिले में सादिक की गिरफ्तारी दिखाती है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अब 'ड्रग मार्केटिंग कड़गम' बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया, 'स्टालिन एंड कंपनी ने तमिलनाडु में द्रमुक सरकार को दवा मार्केटिंग कंपनी बना दिया है। वड्डकन ने विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया गुट पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या मादक पदार्थों की तस्करी उन्हें स्वीकार्य है? क्या आप तमिलनाडु में इसी तरह का राजनीतिक गठजोड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed