फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu bjp leader khushbu sundar target shivaji krishnamoorthy cm mk stalin

Khushbu Sundar: डीएमके नेता की विवादित टिप्पणी पर खुशबू सुंदर ने सीएम को घेरा, कहा- ये आपका अपमान

Sun, 18 Jun 2023 03:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

खुशबू सुंदर ने सीएम स्टालिन को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या आप अपने परिवार की महिलाओं के बारे में ऐसे बयानों को स्वीकार करेंगे?'

विज्ञापन
tamil nadu bjp leader khushbu sundar target shivaji krishnamoorthy cm mk stalin
खुशबू सुंदर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु की भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने डीएमके पर निशाना साधा हैं। दरअसल डीएमके के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डीएमके नेता ने खुशबू सुंदर को लेकर विवादित टिप्पणी की। इस पर सुंदर ने डीएमके नेता पर निशाना साधा है और डीएमके नेतृत्व को भी घेरा है। 

विज्ञापन


खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर लिखी ये बात
खुशबू सुंदर ने डीएमके नेता के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'इस आदतन अपराधी की भद्दी टिप्पणियां डीएमके की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती हैं। पार्टी में इनके जैसे कई हैं। महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणियां करने वालों को पार्टी में अधिक अवसर मिलते हैं। खुशबू सुंदर ने सीएम स्टालिन को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या आप अपने परिवार की महिलाओं के बारे में ऐसे बयानों को स्वीकार करेंगे?' 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने ट्वीट में लिखा कि 'आपको अहसास नहीं है कि यह ना सिर्फ आपका बल्कि आपके महान पिता का भी अपमान कर रहा है। जितना आप इस जैसे नेताओं को मौके देंगे, उतना ही आपकी राजनीतिक पहुंच कम होती जाएगी। आपकी पार्टी ऐसे गुंडों के लिए मुफीद जगह हो गई है और यह बेहद शर्म की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने खुशबू सुंदर को पुराना बर्तन बता दिया था। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके नेता कृष्णमूर्ति पहले राज्यपाल के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं और अब खुशबू सुंदर के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है। अन्नामलाई ने मांग की डीएमके नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed