फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP chiefs expensive Rafale wristwatch sparks Twitter spat with minister

Rafale Watch: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख की राफेल घड़ी को लेकर मचा बवाल, मंत्री के सवालों का अन्नामलाई ने दिया जवाब

Mon, 19 Dec 2022 06:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 06:27 PM IST
सार

के. अन्नामलाई ने जवाब देते हुए कहा, डीएमके मेरे साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ना चाहती है, इसलिए मैं अपनी राफेल घड़ी का बिल और जीवन भर के आयकर के विवरण को पेश करने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP chiefs expensive Rafale wristwatch sparks Twitter spat with minister
K. Annamalai - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख के. अन्नामलाई की कलाई पर राफेल घड़ी को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के मंत्री सेंथिल बालाजी ने अन्नामलाई की कलाई घड़ी को लेकर सवाल उठाया है। अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने ये घड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी थी और वह इसका बिल दिखाने को भी तैयार हैं। 

विज्ञापन


इस मुद्दे को उठाते हुए सेंथिल बालाजी ने ट्विटर पर यह जानने की कोशिश की कि क्या विदेशी कलाई घड़ी दिखाना एक राष्ट्रवादी होना है। उनका कहना है कि सिर्फ चार बकरियां और गायें रखने का दावा करने वाला आदमी पांच लाख की घड़ी कैसे पहन सकता है? उन्होंने घड़ी की रसीद भी दिखाने को कहा। मंत्री ने कहा, क्या आप एक घंटे के भीतर रसीद (खरीदी गई घड़ी के लिए) प्रस्तुत कर सकते हैं?
विज्ञापन


मंत्री ने आगे दावा किया कि फ्रांसीसी फर्म ने केवल पांच सौ कलाई घड़ियां बनाईं। जिस राफेल घड़ी को भाजपा अध्यक्ष पहन रहे हैं, वह फ्रांसीसी कंपनी द्वारा एक सीमित संस्करण है, जो राफेल जेट कोभारत सौंपने का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
के. अन्नामलाई ने जवाब देते हुए कहा, डीएमके मेरे साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ना चाहती है, इसलिए मैं अपनी राफेल घड़ी का विवरण, साथ में इसका बिल (मेरे तमिलनाडु भाजपा प्रमुख बनने से पहले), मेरे जीवन भर के आयकर के विवरण को पेश करने के लिए तैयार हूं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed