फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP Chief Annamalai Shares Video Of Stalin Government Minister Ramachandran Hitting A Woman demands resignation news in hindi

Tamil Nadu: भाजपा प्रमुख ने शेयर किया स्टालिन सरकार के मंत्री का महिला को मारने का वीडियो, दी ये चेतावनी

Thu, 14 Jul 2022 05:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 14 Jul 2022 05:02 PM IST
सार

भाजपा प्रमुख ने ट्वीट में कहा, "क्या आप लोग गुलाम हैं? एक गरीब मां मंत्री रामचंद्रन से पलवनथम के विरुधुनगर गांव की समस्या को हल करने की मांग कर रही है और मंत्री उसे मार रहे हैं।"

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP Chief Annamalai Shares Video Of Stalin Government Minister Ramachandran Hitting A Woman demands resignation news in hindi
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने राज्य की स्टालिन सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक महिला को मारते देखा जा सकता है। वीडियो में जो दृश्य दिख रहे हैं, उससे साफ है कि महिला मंत्री के पास कुछ शिकायतें लेकर आई थी और रामचंद्रन इस दौरान उसके सिर पर अखबार से मार रहे थे। अन्नामलाई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रमुख ने ट्वीट में कहा, "क्या आप लोग गुलाम हैं? एक गरीब मां मंत्री रामचंद्रन से पलवनथम के विरुधुनगर गांव की समस्या को हल करने की मांग कर रही है और मंत्री उसे मार रहे हैं।" अन्नामलाई ने ट्वीट में कहा, "हम आपको बता रहे हैं कि मंत्री या तो खुद 48 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दें या तमिलनाडु भाजपा उनके घर का घेराव करेगी।"
विज्ञापन

 
पहले भी विवादों में रहे हैं रामचंद्रन
इस मामले में अब तक मंत्री की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। हालांकि, रामचंद्रन के साथ यह किसी विवाद के जुड़ने का पहला मामला नहीं है। मई 2012 में जिला क्राइम ब्रांच ने उनके साथ पांच और लोगों के खिलाफ एक केस दर्ज किया था, जिसमें उन पर बैंक लोन के जरिए हासिल की गई रकम से हेरफेर का आरोप लगा था। इससे पहले अप्रैल 2012 में रामचंद्रन को 2007 में हुई एक पोस्टमास्टर की हत्या के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस मामले में जेल की सजा काटनी पड़ी थी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, रामचंद्रन लगातार कहते रहे थे कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed