{"_id":"652515ea710a7f388d08a735","slug":"tamil-nadu-assembly-mk-stalin-leader-of-opposition-edappadi-palaniswami-special-attention-motion-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: विधानसभा में आया विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, उम्रकैद वाले कैदियों को समय से पहले रिहा करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: विधानसभा में आया विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, उम्रकैद वाले कैदियों को समय से पहले रिहा करने की मांग
Tue, 10 Oct 2023 03:12 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 10 Oct 2023 03:12 PM IST
सार
विधानसभा में आज विभिन्न दलों के विधायकों द्वारा उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की समय से पहले रिहाई को लेकर विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया।
विज्ञापन
Tamil Nadu Assembly
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने आज अरियालुर और होसुर में हाल में हुए विस्फोट की घटनाओं पर चर्चा की। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से पटाखा निर्माण दुकानों और फैक्टरियों में सुरक्षा उपायों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। ईपीएस ने भी राज्य सरकार से विस्फोट की घटनाओं में प्रभावित होने वाले लोगों के लिए घोषित अनुग्रह राशि को बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।
इसके साथ ही विधानसभा में आज विभिन्न दलों के विधायकों द्वारा उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की समय से पहले रिहाई को लेकर विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया। इसपर विपक्षी नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने कहा, 'कोयम्बटूर विस्फोट मामले में 36 मुस्लिम कैदी पिछले 25 वर्षों से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। मैं तमिलनाडु सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि वह इन कैदियों को मानवता के आधार पर समय से पहले रिहा कर देना चाहिए।'
विज्ञापन
सीएम स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधायकों द्वारा उम्रकैद की सजा काटने वाले कैदियों को समय से पहले रिहा करने वाले विशेष ध्यान प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'कई विधायकों ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 274 कैदियों की पहचान की गई है।'
सीएम ने बताया कि वे पहले बैच में हम 49 कैदियों को रिहा करना चाहते हैं। इस मामले पर फिलहाल राज्यपाल की सहमति का इंतजार किया जा रहा है।