फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu assembly elections 2021 : DMK President MK Stalin promises a reduction in petrol diesel prices by Rs 5 and Rs 4 per litre respectively in manifesto

तमिलनाडु: पेट्रोल पर 5 तो डीजल पर 4 रुपये घटाएगी डीएमके, घोषणा पत्र में किया वादा

Sat, 13 Mar 2021 02:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 13 Mar 2021 02:09 PM IST
सार

  • रसोई गैसे पर 100 रुपये तक की सब्सिडी देने का वादा किया
  • कहा, सत्ता में आने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करेंगे

विज्ञापन
Tamil Nadu assembly elections 2021 : DMK President MK Stalin  promises a reduction in petrol  diesel prices by Rs 5 and Rs 4 per litre respectively in manifesto
डीएमके प्रमुख स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष  एमके स्टालिन ने शनिवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें पेट्रोल पर पांच, डीजल पर चार और रसोई गैसे पर 100 रुपये तक की सब्सिडी देने का वादा किया है। साथ ही 75 फीसद स्थानीय लोगों को नौकरी देने का वादा किया है।

विज्ञापन


डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 5 और 4 रुपये प्रति लीटर कम करने का वादा किया है। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर पर 100 रुपये तक की सब्सिडी देने की बात कही है। डीएमके सांसद टी शिवा ने कहा कि यह आज लोगों पर बहुत बड़ा बोझ है। केंद्र और राज्य सरकारें शुल्क बढ़ा रहीं हैं। जब हम सत्ता में आएंगे, तब हम तेल की कीमतें कम करेंगे।

विज्ञापन
 
तमिलनाडु में डीएमके वर्ष 2011 से सत्ता से बाहर है। इस बार डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छह-छह सीटें, भारतीय संघ मुस्लिम लीग तीन और एमएमके दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि डीएमके पार्टी ने अन्नाद्रमुक को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके तथा अन्य छोटे दलों के साथ समझौता किया है। 

यहां से किस्मत आजमाएंगे स्टालिन
तमिलनाडु समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राज्यों की चुनावी तारीखों का भी एलान हो चुका है। तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में डीएमके प्रमुख स्टालिन एक बार फिर शहर के कोलातुर सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं उनके पुत्र उदयनिधि महानगर में चेपक-त्रिपलिकाने से चुनावी मैदान में पहली बार उतरेंगे। स्टालिन ने चुनाव के लिए सभी 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed