{"_id":"69f97e105a7ea4f50f0d9d19","slug":"tamil-nadu-assembly-election-results-2026-tvk-leader-srinivasa-sethupathi-wins-by-just-1-vote-news-in-hindi-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक वोट से जीता चुनाव: कौन हैं विजय की पार्टी के एस. सेतुपति? जिन्होंने मंत्री पेरियाकरुप्पन को हराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिर्फ एक वोट से जीता चुनाव: कौन हैं विजय की पार्टी के एस. सेतुपति? जिन्होंने मंत्री पेरियाकरुप्पन को हराया
Tue, 05 May 2026 10:50 AM IST
Riya Dubey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Riya Dubey
Updated Tue, 05 May 2026 10:50 AM IST
सार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम के मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर सीट से महज एक वोट से हार गए। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के उम्मीदवार ने महज एक वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
तिरुप्पत्तूर सीट के नतीजे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक बेहद नाटकीय और चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के वरिष्ठ नेता और सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से महज एक वोट से हार गए।
विज्ञापन
2006 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद, तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र ने पहली बार पेरियाकरुप्पन को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया है। इस हार के बाद उनका 20 वर्षों का वर्चस्व समाप्त हो गया।
यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 राउंड के बाद घोषित हुए नतीजे
करीब 30 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए, जिसमें सीनिवासा सेतुपति आर को महज एक वोट की बढ़त मिली और इसी अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि के आर पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
2006 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद, तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र ने पहली बार पेरियाकरुप्पन को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया है। इस हार के बाद उनका 20 वर्षों का वर्चस्व समाप्त हो गया।
यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन