{"_id":"605ef1ec8ebc3ec8be556360","slug":"tamil-nadu-assembly-election-2021-bjp-leader-khushbu-sundar-campaigns-at-thousand-lights-assembly-constituency-makes-dosa-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: डोसा बनाकर वोट पाने की कोशिश, भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मतदाताओं को ऐसे लुभाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: डोसा बनाकर वोट पाने की कोशिश, भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मतदाताओं को ऐसे लुभाया
Sat, 27 Mar 2021 02:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान डोसा बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को आकर्षित करने में जुटी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उम्मीदवार अभिनेत्री खुशबू सुंदर थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के लिए डोसा भी बनाया।
विज्ञापन
Chennai: BJP leader Khushbu Sundar campaigns at Thousand Lights assembly constituency; she also makes dosa as part of her election campaign. #TamilNaduElections pic.twitter.com/kmU6GZIpp5
— ANI (@ANI) March 27, 2021विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा का चुनाव होना है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके के बीच सीटों पर समझौते के मुताबिक भाजपा कुल 20 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
इतनी संपत्ति की मालिक हैं खुशबू
तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। खुशबू सुंदर ने अपने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति 22.55 करोड़ रुपये घोषित की है।
खुशबू पर है इतना कर्ज
खुशबू ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामें में घोषित किया है कि उन पर 3.45 करोड़ का कर्जा है और उनके पति पर भी 5.55 करोड़ का कर्जा है। दोनों की अचल संपत्तियों में तमिलनाडु में एक से अधिक स्थानों पर गैर-कृषि भूमि और फ्लैट और आवासीय भवन शामिल हैं। उनके पास तेलंगाना और उधगमंडलम (ऊटी) में आवासीय भवन भी हैं, जिनमें भूमि भाग भी शामिल है। खुशबू के खिलाफ कुल चार आपराधिक मामले भी लंबित हैं।