फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu assembly election 2021: BJP leader Khushbu Sundar campaigns at Thousand Lights assembly constituency makes dosa election campaign

तमिलनाडु: डोसा बनाकर वोट पाने की कोशिश, भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मतदाताओं को ऐसे लुभाया

Sat, 27 Mar 2021 02:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Tamil nadu assembly election 2021: BJP leader Khushbu Sundar campaigns at  Thousand Lights assembly constituency makes dosa election campaign
चुनाव प्रचार के दौरान डोसा बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर - फोटो : ANI

तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को आकर्षित करने में जुटी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उम्मीदवार अभिनेत्री खुशबू सुंदर थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के लिए डोसा भी बनाया। 

विज्ञापन

बता दें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा का चुनाव होना है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके के बीच सीटों पर समझौते के मुताबिक भाजपा कुल 20 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी संपत्ति की मालिक हैं खुशबू 
तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। खुशबू सुंदर ने अपने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति  22.55 करोड़ रुपये घोषित की है। 


खुशबू पर है इतना कर्ज 
खुशबू ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामें में घोषित किया है कि उन पर 3.45 करोड़ का कर्जा है और उनके पति पर भी 5.55 करोड़ का कर्जा है। दोनों की अचल संपत्तियों में तमिलनाडु में एक से अधिक स्थानों पर गैर-कृषि भूमि और फ्लैट और आवासीय भवन शामिल हैं। उनके पास तेलंगाना और उधगमंडलम (ऊटी) में आवासीय भवन भी हैं, जिनमें भूमि भाग भी शामिल है। खुशबू के खिलाफ कुल चार आपराधिक मामले भी लंबित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed