फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Annamalai said Many senior BJP leaders will participate in the second phase of the yatra

तमिलनाडु: अन्नामलाई बोले- यात्रा के दूसरे चरण में शामिल होंगे BJP के कई वरिष्ठ नेता; NDA गठबंधन पर कही यह बात

Sun, 01 Oct 2023 03:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर (तमिलनाडु) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Oct 2023 03:48 PM IST
सार

Tamil Nadu: अन्नाद्रमुक के साथ पार्टी के गठबंधन को लेकर अन्नामलाई ने कहा, जब हमारे पास करने के लिए सकारात्मक चीजें हैं तो टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। राजग भाजपा के द्वारा ही बनाया गया है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Annamalai said  Many senior BJP leaders will participate in the second phase of the yatra
के अन्नामलाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि उनका दिल्ली का एक नियमित दौरा है और वह हर यात्रा के बाद उन्हें सूचित करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने वरिष्ठ नेतृत्व को बताना है कि दूसरे चरण की यात्रा में क्या होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यात्रा में भाग लेने वाले हैं। बता दें कि अन्नामलाई की राज्य में 'एन मन, एन मक्कल' (मेरी मिट्टी-मेरे लोग) यात्रा चल रही है। 

विज्ञापन

यात्रा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से तारीख लेंगे अन्नामलाई
अन्नामलाई ने कहा, यह मेरा काम है कि मैं दिल्ली जाऊं। मुझे जाकर उनकी तारीखें (यात्रा में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की) भी लेनी हैं। चुनाव बहुत दूर हैं। दिल्ली में हमारे वरिष्ठ नेता बैठे हैं, वह जो भी फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजग गठबंधन के सवाल पर दी यह प्रतिक्रिया
अन्नाद्रमुक के साथ पार्टी के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, जब हमारे पास करने के लिए सकारात्मक चीजें हैं तो टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भाजपा के द्वारा ही बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा, तमिलनाडु में राजग गठबंधन है। भाजपा देश में राजग गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। बेशक, तमिलनाडु में राजग गठबंधन है, इसमें क्या दिक्कत है। 

विज्ञापन

'अन्नाद्रमुक का राजग से अलग होना पार्टी के झटका नहीं'
अन्नामलाई ने कहा कि राजग से अन्नाद्रमुक का बाहर होना अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं के लिए कोई झटका नहीं है। नई दिल्ली की अपनी यात्रा से पहले उन्होंने  कहा कि वह अपनी 'एन मन, एन मक्कल' पदयात्रा के दौरान लोगों के साथ अपनी लंबी बातचीत के कारण जनता की नब्ज से परिचित हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं जमीनी स्तर पर हूं। मुझे 2024 पर पूरा भरोसा है। मैं हर दिन धूप और धूल में नौ घंटे चल रहा हूं। मैं जनता की नब्ज जानता हूं... मैं 60 दिनों से उनके साथ हूं और मैं एक-एक नब्ज देख रहा हूं। मैं नब्ज समझता हूं।'अन्नाद्रमुक द्वारा कुछ दिन पहले उनकी पार्टी से संबंध तोड़ने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ घटनाक्रम 'वरदान' के तौर पर सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सात-आठ महीने बचे हैं और भाजपा का इरादा आज पार्टी को मजबूत करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed