तमिलनाडु: एआईएडीएमके प्रत्याशी ने सरेआम धोए कपड़े, बोले- चुनाव जीते तो देंगे वॉशिंग मशीन
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे प्रत्याशी
- कोई रोबोट से कर रहा प्रचार तो कोई सिर पर बनवा रहा पार्टी का चुनाव चिह्न
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कोई रोबोट से प्रचार कर रहा है तो कोई सिर पर पार्टी का चुनाव चिह्न बनवा रहा है। इस बीच एआईएडीएमके के एक प्रत्याशी ने सरेआम कपड़े धोए और लोगों से वादा किया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अपने क्षेत्र में आने वाले हर घर में वॉशिंग मशीन देंगे।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सोमवार (22 मार्च) को चुनाव प्रचार के बाद एआईएडीएमके उम्मीदवार थंगा काथीरवन सरेआम जनता के कपड़े धोते नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया कि अगर मैं चुनाव जीत गया तो वॉशिंग मशीन दूंगा। बता दें कि तमिलनाडु में चुनाव के दौरान इस तरह के तोहफे बांटने की परंपरा काफी पुरानी है।
Tamil Nadu: AIADMK candidate Thanga Kathiravan from Nagapattinam washed clothes and promised to give washing machine after winning elections during campaigning yesterday. pic.twitter.com/orDGoRFUhn
— ANI (@ANI) March 23, 2021
एक ही चरण में होंगे चुनाव
बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं, जिन पर सिर्फ एक चरण में यानी छह अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, दो मई को मतों की गिनती के बाद नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।
स्थानीय दलों से भाजपा-कांग्रेस का गठबंधन
गौरतलब है कि तमिलनाडु में इस वक्त एआईएडीएमके की सरकार है। यहां भाजपा एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस डीएमके साथ नाता जोड़कर मैदान में उतरी है। गठबंधन के हिसाब से भाजपा सिर्फ 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि डीएमके ने कांग्रेस को 25 सीटें दी हैं।