फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: 65 lakh gold found in the toilet of an aircraft from Dubai in Chennai

तमिलनाडु: चेन्नई में दुबई से आए एक विमान के टॉयलेट से मिला 65 लाख का सोना

Sun, 11 Apr 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 11 Apr 2021 03:40 AM IST
सार

  • एयर इंडिया के विमान संख्या एआई906 से बरामद हुए सोने पर किसी यात्री के दावा नहीं करने के चलते किया गया जब्त 
  • तस्करी करके सोना लाने वाले की पहचान की जा रही है

विज्ञापन
Tamil Nadu: 65 lakh gold found in the toilet of an aircraft from Dubai in Chennai
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

दुबई से आए एक विमान के दो निचले टॉयलेट से शनिवार को चेन्नई एयर कस्टम अधिकारियों की टीम ने 1.36 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 65.38 लाख रुपये है।

विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान संख्या एआई906 से बरामद हुए सोने पर किसी यात्री के दावा नहीं करने के चलते उसे जब्त कर लिया गया है और तस्करी करके सोना लाने वाले की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट चेन्नई के आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान से सोना बरामद होने की यह इसी सप्ताह दूसरी घटना है। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में भी कस्टम अधिकारियों ने दो अलग-अलग विमानों में यात्रियों के पास से करीब 79.78 लाख रुपये कीमत वाला 1.72 किलोग्राम सोना बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 59.18 लाख रुपये का 1.28 किलोग्राम सोना तिरुवनंतपुरम से आ रहे 28 वर्षीय मोहम्मद अनस के पास मिला था, जबकि 20.6 लाख रुपये का 446 ग्राम सोना लेकर लखनऊ से 30 वर्षीय आर. नैनमोहम्मद आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed