फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu 3 people killed operation launched to trap man-eater tiger in Nilgiris

तमिलनाडु: नीलगिरी में आदमखोर बाघ ने छीन ली तीन लोगों की जिंदगी, पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू

Sun, 26 Sep 2021 10:06 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलगिरी Published by: कुमार संभव Updated Sun, 26 Sep 2021 10:06 PM IST
सार

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में आदमखोर बाघ ने तीन लोगों को जान से मार डाला। इसके बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu 3 people killed operation launched to trap man-eater tiger in Nilgiris
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में आदमखोर बाघ का आतंक मचा हुआ है। जंगली जानवर ने पिछले कई दिन में तीन लोगों को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद तमिलनाडु वन विभाग ने आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में जिला कलेक्टर ने लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, नीलगिरी जिले में आदमखोर बाघ की वजह से दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि कुछ लोग को दैनिक कार्यों के लिए भी बाहर नहीं जा रहे। दरअसल, पिछले कई दिन में आदमखोर बाघ ने तीन लोगों को जान से मार डाला। इसके बाद प्रशासन और वन विभाग हरकत में आ गया। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने की यह अपील
जिला कलेक्टर दिव्या ने बताया कि रविवार (26 सितंबर) को लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही जारी रहने वाले आदमखोर बाघ झाड़ियों में छिपा रहेगा और उसे पकड़ने में दिक्कत होगी। बता दें कि दो दिन पहले बाघ ने एक गड़रिए को जान से मार डाला था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आदमखोर को पकड़ने के लिए चार जगह पिंजरे लगा दिए हैं। साथ ही, उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed