फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil a sweet language; PM wants every language to get its due respect: Union Minister Vaishnaw News In Hindi

Tamil Nadu: अश्विनी वैष्णव ने तमिल को बताया 'स्वीट लैंग्वेज', कहा- यह भारत और दुनिया की अमूल्य धरोहर

Sat, 15 Mar 2025 09:52 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 09:52 PM IST
सार

तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद के बीच आज केंद्रीय मंत्री अश्निनी वैष्णव ने तमिल भाषा 'स्वीट लैंग्वेज' बताया। साथ ही उन्होंने इसे भारत और दुनिया की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि हर भारतीय भाषा को सम्मान मिले और उनका उचित स्थान मिले।

विज्ञापन
Tamil a sweet language; PM wants every language to get its due respect: Union Minister Vaishnaw News In Hindi
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को तमिल भाषा को 'स्वीट लैंग्वेज' बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। केंद्रीय मंत्री ने श्रीपेरंबदूर में जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के एक विनिर्माण कारखाने के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि हर भारतीय भाषा को सम्मान मिले और उनका उचित स्थान मिले।

विज्ञापन


वैष्णव ने वणक्कम के साथ किया अभिवादन
वैष्णव ने कार्यक्रम में तमिल भाषा में पारंपरिक 'वणक्कम' (नमस्ते) के साथ लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि तमिल एक बहुत ही मधुर भाषा है। मैं केवल तीन शब्द जानता हूं - वणक्कम, एप्पाडी इरुकेंगा (आप कैसे हैं) और नंद्री (धन्यवाद)। उन्होंने यह भी बताया कि वह भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें आईआईटी कानपुर में सदगोपन नामक एक प्रोफेसर से तमिल भाषा और संस्कृति के बारे में सिखने का अवसर मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BJP: 'कांग्रेस नेता का असाधारण प्रेम या कुछ और?,' राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर भाजपा का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिल हमारे देश की अमूल्य संपत्ति- वैश्वणव
साथ ही अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह हमारी देश की एक अमूल्य संपत्ति है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमिल भाषा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरित किया कि सभी भारतीय भाषाओं को सम्मान मिलना चाहिए और इसे कानूनी ढांचे में शामिल किया जाए।



इसके साथ ही मंत्री ने अपने संबोध के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया है कि दूरसंचार और डेटा संरक्षण जैसे कानूनों में सभी भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल हो। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने देश को मजबूत बनाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: औरंगजेब की कब्र को लेकर तेज हुआ सियासी संग्राम, अंबादास दानवे के बयान पर मंत्री शिरसाट का पलटवार

तमिलनाडु में भाषा विवाद
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह बयान तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद के बीच आया है, जहां सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने केंद्र सरकार पर राज्य में हिंदी थोपने का आरोप लगाया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस आरोप से इनकार किया है।

ये भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed