{"_id":"5c7836d3bdec2208b0010c27","slug":"talks-with-pakistan-as-per-the-scheduled-program-on-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर पर 13 को तय कार्यक्रम के अनुसार पाक से बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करतारपुर कॉरिडोर पर 13 को तय कार्यक्रम के अनुसार पाक से बातचीत
Fri, 01 Mar 2019 01:00 AM IST
Avdhesh Kumar
ब्यूरो, नई दिल्ली
ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
kartarpur
पुलवामा आतंकी हमले के चलते भारत और पाकिस्तान में तनाव के बावजूद करतारपुर कॉरिडोर पर पड़ोसी देश के साथ बातचीत तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस पर 13 मार्च को पाकिस्तान से बातचीत होगी। पाकिस्तान से एक प्रतिनिधिमंडल कॉरिडोर पर बातचीत करने के लिए भारत आ रहा है।
सूत्रों ने बताया कि भारत ने 13 मार्च को पाकिस्तान से होने वाली बातचीत को न तो रद्द किया है और न ही समझौता एक्सप्रेस को बंद किया है। दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद भारत सरकार ने पाकिस्तानी दल के आने का स्वागत किया है। इस बातचीत से पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब तक चार किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता खुलेगा। पाकिस्तानी दल की मेजबानी के बाद भारतीय दल भी कॉरिडोर पर बातचीत करने पाकिस्तान जाएगा।