फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Talks on aircraft and arms purchase between India and USA have not stopped', Defense Ministry denies the news

MOD: 'भारत-अमेरिका के बीच विमान और हथियार खरीद पर बातचीत नहीं हुई बंद', रक्षा मंत्रालय ने किया खबरों का खंडन

Fri, 08 Aug 2025 06:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 08 Aug 2025 06:03 PM IST
सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बाद भारत ने अमेरिका से खरीदे जाने वाले नए हथियारों और विमानों की खरीद पर रोक लगा दी है। इस खबर का रक्षा मंत्रालय ने खंडन कर दिया। 

विज्ञापन
'Talks on aircraft and arms purchase between India and USA have not stopped', Defense Ministry denies the news
पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद भारत के अमेरिका से हथियारों और विमान की खरीद पर रोक लगाए जाने की खबरों का रक्षा मंत्रालय ने खंडन किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि खबरें झूठी और मनगढ़ंत हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बाद भारत ने अमेरिका से खरीदे जाने वाले नए हथियारों और विमानों की खरीद पर रोक लगा दी है। इस खबर का रक्षा मंत्रालय ने खंडन किया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि भारत द्वारा अमेरिका के साथ रक्षा खरीद संबंधी बातचीत रोकने की खबरें झूठी और मनगढ़ंत हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि खरीद के विभिन्न मामलों में मौजूदा प्रक्रियाओं के अनुसार प्रगति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी को एससीओ समिट के लिए न्योता, चीन बोला- बनेगा दोस्ती और एकता का मंच


दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो सात अगस्त से लागू हो गया है। इसके अलावा भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी लगाया गया है, जो 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो अमेरिका की ओर से किसी भी देश पर लगाए गए सबसे अधिक टैरिफ में से एक है।

ये भी पढ़ें: पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप, नारी शक्ति पुरस्कार भी लौटाया

व्यापार वार्ता नहीं होगी: ट्रंप
टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच टैरिफ मुद्दा सुलझ नहीं जाता तब तक दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता नहीं होगी। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत ट्रंप के राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के करीब एक महीने बाद फरवरी में शुरू हो गई थी। यानी भारत उन पहले कुछ देशों में था, जिसने अमेरिका के साथ जल्द से जल्द व्यापार समझौते को प्राथमिकता दी। दोनों देशों ने व्यापार वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडलों का भी एलान कर दिया था। हालांकि, बीते पांच महीनों में पांच बैठकों के बावजूद भारत-अमेरिका समझौता नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed