{"_id":"645596bba4473227060c3593","slug":"talking-on-the-phone-for-half-an-hour-can-increase-blood-pressure-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: आधे घंटे तक फोन पर करते रहे बात, तो बढ़ सकता है रक्तचाप, बच्चों के पास भी मोबाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्ययन: आधे घंटे तक फोन पर करते रहे बात, तो बढ़ सकता है रक्तचाप, बच्चों के पास भी मोबाइल
Sat, 06 May 2023 05:22 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 May 2023 05:22 AM IST
सार
चीन के ग्वांगझू स्थित सदर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि मोबाइल फोन पर प्रति सप्ताह 30 मिनट या उससे अधिक समय तक बात करने से उच्च रक्तचाप का खतरा 12 प्रतिशत बढ़ जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करना जरूरी है। आम तौर पर देखने को मिलता है कि लोग लंबे समय तक फोन पर बात करते हैं लेकिन इसका लंबे समय बाद गंभीर नुकसान हो सकता है। हाल ही में सामने आए एक चिकित्सा अध्ययन में पता चला है कि अगर आधे घंटे या फिर उससे अधिक समय तक आप मोबाइल फोन कॉल पर बात करते रहते हैं तो यह सीधे तौर पर उच्च रक्तचाप के विकास से जुड़ा है।
विज्ञापन
चीन के ग्वांगझू स्थित सदर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि मोबाइल फोन पर प्रति सप्ताह 30 मिनट या उससे अधिक समय तक बात करने से उच्च रक्तचाप का खतरा 12 प्रतिशत बढ़ जाता है। अध्ययन में शामिल प्रोफेसर जियानहुई किन ने कहा, लोग मोबाइल पर बात करने में जितने मिनट बिताते हैं, वह उनके दिल के स्वास्थ्य के लिए मायने रखता है। अधिक समय तक फोन पर बात करने का मतलब अधिक जोखिम है।
विज्ञापन
अध्ययन के मुताबिक, दुनिया की लगभग तीन-चौथाई आबादी 10 वर्ष से अधिक आयु की है और इनके पास मोबाइल फोन है। मोबाइल फोन रेडियो फ्रीक्वेंसी ऊर्जा के निम्न स्तर का उत्सर्जन करते हैं, जो जोखिम के साथ ही रक्तचाप में वृद्धि का कारण बन सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी जीवन घातक परेशानियों के लिए उच्च रक्तचाप एक प्रमुख जोखिम कारक है और विश्व स्तर पर अकाल मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
देरी से पता चलने पर ले सकता है गंभीर रूप
प्रो. किन ने कहा, वर्षों तक हैंड्स-फ्री सेटअप का उपयोग करने या नियोजित करने से उच्च रक्तचाप के विकास की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन अब स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों में इसके दुष्प्रभाव जल्दी पता चल सकते हैं लेकिन कुछ लोगों में यह साइलेंट काम करता है और अचानक से एक बीमारी के रूप में हमारे सामने आ सकता है।
करीब सात फीसदी लोगों में दिखा उच्च रक्तचाप का लक्षण
यूरोपियन हार्ट जर्नल डिजिटल हेल्थ मेडिकल जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में यूके बायो बैंक के डेटा का उपयोग करके फोन कॉल पर बात करने और उच्च रक्तचाप के बीच संबंधों की जांच करने के लिए 37 से 73 वर्ष की आयु के कुल 212,046 वयस्कों को शामिल किया गया।
अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि 12 साल तक सप्ताह में एक या कई बार आधे आधे घंटे से भी ज्यादा फोन पर बातचीत करने वाले 13984 (करीब सात प्रतिशत) लोगों में उच्च रक्तचाप के लक्षण मिलने लगे। इतना ही नहीं, इसी अध्ययन में एक समूह ऐसा भी था जो इतनी बात नहीं करता था। जब शोधकर्ताओं ने इन दोनों समूहों की आपस में तुलना की तो पाया कि फोन पर लंबे समय तक बात करने वालों में उच्च रक्तचाप होने का जोखिम कई गुना अधिक है।