{"_id":"61ec21da8e9a903be1646896","slug":"talk-external-affairs-minister-discussed-many-issues-including-afghanistan-said-ready-for-joint-commission-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan Issue: जयशंकर ने कुवैत और कतर के विदेश मंत्रियों से बात की, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Afghanistan Issue: जयशंकर ने कुवैत और कतर के विदेश मंत्रियों से बात की, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Sat, 22 Jan 2022 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:39 PM IST
सार
विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर मोहम्मद अल-सबा के साथ बात करके और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करके अच्छा लगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कुवैत और कतर के समकक्षों से बात की और अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर मोहम्मद अल-सबा के साथ बात करके और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करके अच्छा लगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने संयुक्त आयोग की बैठक पर सहमति बनाई। साथ ही पश्चिम एशिया और खाड़ी से लेकर अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की क्षेत्रीय स्थितियों के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
बैठक में विचारों का आदान-प्रदान
एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई और इसमें अफगानिस्तान से संबंधित विकास पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ। इसी के साथ हमने द्विपक्षीय, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग पर भी बात की। हम संयुक्त आयोग की बैठक के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन