फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talibanisation has started in Karnataka claims BJP state chief after party worker hacked to death

Karnataka: 'शुरू हो गया कर्नाटक का तालिबानीकरण', कार्यकर्ता की हत्या पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप

Tue, 16 May 2023 05:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 May 2023 05:45 PM IST
सार

कटील ने रविवार को बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होस्कोटे में एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिसकी अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Talibanisation has started in Karnataka claims BJP state chief after party worker hacked to death
सिद्धारमैया, नलिन कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य में 'तालिबानीकरण' शुरू हो गया है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग शांति भंग करने के लिए उठ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मंगलवार को यह आरोप लगाया। 

विज्ञापन

कटील ने रविवार को बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होस्कोटे में एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिसकी अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के बाद कटील ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, तालिबानीकरण शुरू हो गया है। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोग उठ रहे हैं और शांति व सद्भाव को खत्म कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस ने इस तरह के लोगों को शरण दी है और उन्हें बढ़ावा दिया है। इसलिए, हम कांग्रेस से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। 
 

विज्ञापन

घटना की निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक को 'मिनी बिहार' बनाने का प्रयास किया गया है। कटील ने कहा कि राज्य में नफरत की राजनीति चल रही है। इससे यह संदेश जाता है कि अगर यह सरकार चलती रही तो राज्य का क्या होगा।  यह इस बात का संकेत है कि यहां 'जंगल राज' स्थापित होगा।
 

दक्षिण कन्नड़ से लोकसभा सदस्य कटील ने आगे कहा,  हम (भाजपा) इसकी निंदा करेंगे और इसका सामना करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हम इसका सामना करेंगे और इसका मुकाबला करेंगे और हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे।
 

उन्होंने आगे कहा, सत्ता संघर्ष चल रहा है। हर कोई (कांग्रेस के शीर्ष नेता) यह तय करने के लिए दिल्ली में हैं कि अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए। कटील ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में अपनी गुंडागर्दी जारी रखे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि (चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद) यादगीर, शिवमोगा, भटकल और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं।
 

उन्होंने कहा, अच्छा होगा अगर कांग्रेस इसे समझे। मैंने पुलिस अधिकारियों को बता दिया है। जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो आपको चुप नहीं रहना चाहिए। आपको उन सभी को गिरफ्तार करना होगा जो ऐसी घटनाओं के पीछे हैं। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया था। भाजपा ने 66 सीटें जीतीं और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed