फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taliban attacked Afghanistan Security forces, 26 died

तालिबान ने बाख प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों को बनाया निशाना, 26 लोगों की मौत

Thu, 02 Jan 2020 03:40 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Jan 2020 03:40 AM IST
सार

  • बाख प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर घटना को अंजाम दिया
  • कुंदुज प्रांत में जांच चौकी पर भी हमला, कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत
  • तालिबान प्रवक्ता का दावा, बाख में विद्रोहियों ने पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी

विज्ञापन
Taliban attacked Afghanistan Security forces, 26 died
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए, जिनमें 26 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। दूसरी ओर, उत्तरी कुंदुज प्रांत के दशाती आर्ची जिले में एक जांच चौकी पर हुए हमले में कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ अयूबी ने इन हमलों की पुष्टि की है। जबकि बाख प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद अफजल हदीद ने बताया कि प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। जांच चौकी पर मौजूद अन्य चार पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि बाख में विद्रोहियों ने कुछ समय पहले ही पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी, और वे हमला करने का मौका तलाश रहे थे। 
विज्ञापन


प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी के अनुसार तीसरा हमला मंगलवार की रात हुआ जिसमें तालिबान ने तखर प्रांत में सुरक्षा बलों के सात सदस्यों की हत्या कर दी। हाल ही में अमेरिकी सेना की एक रिपोर्ट में अफगान सुरक्षा बलों के साथ सैन्य अभियानों में तालिबान के 30 लड़ाकों के मारे जाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed