{"_id":"5e0d18d48ebc3e87d171de80","slug":"taliban-attacked-afghanistan-security-forces-26-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान ने बाख प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों को बनाया निशाना, 26 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तालिबान ने बाख प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों को बनाया निशाना, 26 लोगों की मौत
Thu, 02 Jan 2020 03:40 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jan 2020 03:40 AM IST
सार
- बाख प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर घटना को अंजाम दिया
- कुंदुज प्रांत में जांच चौकी पर भी हमला, कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत
- तालिबान प्रवक्ता का दावा, बाख में विद्रोहियों ने पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए, जिनमें 26 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। दूसरी ओर, उत्तरी कुंदुज प्रांत के दशाती आर्ची जिले में एक जांच चौकी पर हुए हमले में कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ अयूबी ने इन हमलों की पुष्टि की है। जबकि बाख प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद अफजल हदीद ने बताया कि प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। जांच चौकी पर मौजूद अन्य चार पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि बाख में विद्रोहियों ने कुछ समय पहले ही पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी, और वे हमला करने का मौका तलाश रहे थे।
विज्ञापन
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी के अनुसार तीसरा हमला मंगलवार की रात हुआ जिसमें तालिबान ने तखर प्रांत में सुरक्षा बलों के सात सदस्यों की हत्या कर दी। हाल ही में अमेरिकी सेना की एक रिपोर्ट में अफगान सुरक्षा बलों के साथ सैन्य अभियानों में तालिबान के 30 लड़ाकों के मारे जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन