हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की मौत, तालिबान ने की घोषणा
हक्कानी नेटवर्क का संस्थापक और अफगानिस्तान के सबसे प्रभावशाली और डराने वाले आतंकी समूह का नेता जलालुद्दीन हक्कानी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई है। उसके सहयोगी संगठन अफगान तालिबान ने सक्रिय आतंकवादी गुटों में से एक हक्कानी नेटवर्क के नेता की मौत की घोषणा मंगलवार को की। जलालुद्दीन का बेटा सिराजुद्दीन हक्कानी फिलहाल इस निर्मम समूह का प्रतिनिधित्व करता है। सिराजुद्दीन तालिबान का उप-नेता भी है।
एसआईटीई ने अफगान तालिबान के बयान के हवाले से बताया, ‘उसने अल्लाह के धर्म के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना किया। साथ ही उसने अपने जीवन के आखिरी वर्षों के दौरान लंबी बीमारी का भी सामना किया।’ वहीं तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा, 'लंबी बीमारी के बाद जलालुद्दीन की मौत हो गई है।' तालिबान ने ट्विटर पर अपने अंग्रेजी बयान में कहा, 'जलालुद्दीन इस युग के महान प्रतिष्ठित जिहादी व्यक्तित्वों में से एक थे।'
जलालुद्दीन अफगान मुजाहिद्दीन का कमांडर था जो 1980 में अफगानिस्तान के सोवियत कब्जे से अमेरिका और पाकिस्तान की मदद से लड़ता था। उसने अपने संगठन के लिए कुप्रसिद्धि और बहादुरी प्राप्त करके सीआईए का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था और इसके अलावा अमेरिकी कांग्रेसमैन चार्ली विल्सन उससे निजी तौर पर मिलने के लिए आए थे। धाराप्रवाह अरबी प्रवक्ता ने अरबी जिहादियों के साथ अपने करीबी संबंध बनाए हुए थे। जिसमें ओसामा बिन लादेन भी शामिल था। बाद में वह तालिबान क्षेत्र का मंत्री बन गया था।
Taliban spox Zabihullah Mujahid has announced death of Jalaluddin Haqqani, founder of Haqqani Network,member of Quetta Shura, instrumental figure in keeping Taliban together after death of Mullah Omar,father of Taliban Dy emir&military supremo Sirajuddin Haqqani: US Media reports
— ANI (@ANI) September 4, 2018