फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talcher fertiliser plant work in odisha halted due to technical reasons, government was given contract to Chinese company Wuhan Engineering

ओडिशा में तालचेर उर्वरक प्लांट का काम रुका, चीनी कंपनी वुहान इंजीनियरिंग पर है ठेका

Tue, 07 Jul 2020 10:17 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Tue, 07 Jul 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Talcher fertiliser plant work in odisha halted due to technical reasons, government was given contract to Chinese company Wuhan Engineering
पीएम मोदी ने किया था तालचेर उर्वरक परियोजना का शिलान्यास - फोटो : PM Narendra Modi/Twitter

केंद्र सरकार ने ओडिशा में एफसीआईएल की तालचेर उर्वरक लिमिटेड में कोयले के गैसीकरण के लिए चीनी कंपनी वुहान इंजीनियरिंग लिमिटेड को ठेका दिया था। अब प्लांट का काम रोक दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकनीकी कारणों के चलते 13,277 करोड़ रुपये के तालचेर उर्वरक और कोयला गैसीकरण परियोजना का काम रुक गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि चीन की वुहुआन इंजीनियरिंग कंपनी को यह ठेका दिया गया था। इस तालचेर प्लांट में हर साल 12.7 लाख टन यूरिया और 7.3 लाख टन अमोनिया का उत्पादन होगा। कोरोना वायरस महामारी और वीजा मुद्दों के बीच हवाई साधन में व्यवधान हो रहा है जिसकी वजह से चीनी फर्म तकनीशियनों, उपकरणों और श्रमिकों को जुटाने में असमर्थ है।
विज्ञापन


लद्दाख की गलवां घाटी में सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के कारण भी कुछ परियोजना पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है। यूरिया के उत्पादन के लिए कोयला गैसीकरण तकनीक का उपयोग करने वाली यह भारत की पहली परियोजना है। कोयला गैसीकरण एक प्रक्रिया है जो कोयले को संश्लेषण गैस या सिनेगैस में परिवर्तित करती है जो हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक मंत्रालय में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना चालू है। भारत-चीन सीमा वार्ता कैसे सामने आती है, इसपर निर्भर करते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा किसी भी तरह का फैसला लिया जाएगा। यद्यपि यह परियोजना यूरिया पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है तो राष्ट्रीय हित के अनुसार फैसला लिया जाएगा।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते 59 चीनी मोबाइल ऐप जैसे कि टिकटोक, यूसी ब्राउजर और वीचैट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी जिसमें कहा गया था कि ये ऐप भारत की संप्रभुता, भारत की रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed