फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taking a dig at BJP's poster, Owaisi said Kya main sabka dulhabhai hoon

Telangana: 'क्या मैं सबका दूल्हा भाई हूं? PM मोदी की फोटो BJP के काम नहीं आ रही'; पोस्टर पर बिफरे ओवैसी का तंज

Sat, 11 Nov 2023 06:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Nov 2023 06:38 PM IST
सार

भाजपा ने हाल ही में ओवैसी का एक कार्टून बनाया था, जिसमें ओवैसी सभी को बीआरएस और कांग्रेस के निकाह का निमंत्रण दे रहे हैं।

विज्ञापन
Taking a dig at BJP's poster, Owaisi said Kya main sabka dulhabhai hoon
तेलंगाना में पोस्टर वॉर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में राज्य में सभी पार्टियां  अपना दमखम दिखाने से पीछे नहीं हट रही हैं। वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीआरएस के साथ हो जाने से राज्य में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस बीच, ओवैसी और बीआरएस को लेकर भाजपा के एक पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पोस्टर को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि क्या में दूल्हा भाई हूं। 

विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी का भाजपा पर पलटवार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा के निकाहनामा पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी की तस्वीर भाजपा के लिए काम नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्या मैं सबका दूल्हा भाई हूं? उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक कार्टून बनाया है जिसमें मैं कांग्रेस और बीआरएस की शादी में काजी हूं। मुझे पीएम के बारे में पता चला उनकी फोटो भाजपा के लिए काम नहीं कर रही है इसलिए उन्होंने मेरी फोटो लगा दी है।  ओवैसी ने आगे कहा कि इस उम्र में शादी के कार्ड पर मेरी तस्वीर है। आपको ऐसे व्यक्ति की तस्वीर लगानी चाहिए थी जो अविवाहित है।
विज्ञापन

 

क्या था भाजपा के पोस्टर में
दरअसल, भाजपा ने हाल ही में ओवैसी का एक कार्टून बनाया था, जिसमें ओवैसी सभी को बीआरएस और कांग्रेस के निकाह का निमंत्रण दे रहे हैं। इस कार्टून को शेयर करते हुए कैप्शन में भाजपा ने लिखा था, "हां, यह अब कोई निजी मामला नहीं है।"
 
 
कांग्रेस भी कूदी पोस्टर वॉर में
इस पोस्टर वॉर में शनिवार को कांग्रेस भी कूद पड़ी है। अब कांग्रेस ने हैदराबाद के बेगमपेट में पीएम मोदी, औवेसी और मुख्यमंत्री केसीआर के एक कटआउट को खड़ा किया है। इसमें पीएम मोदी को केसीआर और ओवेसी की डोर खींचने वाले के रूप में दिखाया गया है। इसमें ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन औवेसी को नियंत्रित कर रहे हों। ये कट-आउट बेगमपेट और हाई-टेक शहर में लगाए गए हैं, जो हैदराबाद के प्रमुख मार्गों में से एक हैं। बता दें कि कांग्रेस ने यह कदम तब उठाया है जब पीएम मोदी शनिवार यानी आज सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए राज्य में हैं। 

गौरतलब है कि तेलंगाना में भाजपा, बीआरएस और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। 2018 में, टीआरएस के नाम से मशहूर बीआरएस ने 119 सीटों में से 88 सीटें जीतीं थी और कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed