फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Take pre-emptive action to curb emerging spread of Covid: Centre to 4 states and Delhi

कोरोना का खतरा: दिल्ली-यूपी समेत पांच राज्यों को केंद्र की चिट्ठी, लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर चेताया 

Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
सार

देश पर कोरोना वायरस का खतरा फिर मंडराने लगा है। इसे देखते हुए केंद्र ने कुछ राज्यों को नए मामलों की निगरानी और संक्रमण के प्रसार को रोकने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
Take pre-emptive action to curb emerging spread of Covid: Centre to 4 states and Delhi
राजेश भूषण (स्वास्थ्य मंत्रालय) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को सलाह दी कि वे कोरोना वायरस के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़ी निगरानी रखें और जरूरी कार्रवाई करें। चूंकि इन राज्यों और दिल्ली में संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है, केंद्र ने उन्हें नए मामलों की निगरानी और संक्रमण के प्रसार को रोकने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।  

विज्ञापन


राजेश भूषण के पांच राज्यों को पत्र
एक पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली और चार राज्यों को टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन की सलाह दी है, जिसमें भीड़ में मास्क पहनने पर खास जोर है। भूषण ने पत्र में कहा, यह जरूरी है कि राज्यों को सख्त निगरानी बनाए रखनी चाहिए और संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।  
विज्ञापन


उन्होंने रेखांकित किया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई कोविड प्रबंधन में अब तक हासिल बढ़त को कम कर सकती है। भूषण ने पत्र में बताया कि भारत ने पिछले दो महीनों में ताजा कोविड-19 मामलों की संख्या में लगातार और महत्वपूर्ण गिरावट देखी थी। देश में पिछले कुछ हफ्तों से लगभग 1,000 दैनिक मामले सामने आए हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीनोम सीक्वेसिंग सहित इन उपायों की सिफारिश 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी के खिलाफ लड़ाई में अब तक किए गए लाभ को खोए बिना आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के चलने के साथ जोखिम मूल्यांकन आधारित दृष्टिकोण का पालन करने की सलाह दी। संक्रमण के प्रसार की शुरुआत चेतावनी संकेतों का पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और एसएआरआई मामलों की नियमित रूप से निगरानी, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के निर्धारित नमूनों की जीनोमिक सीक्वेसिंग, विभिन्न स्थानों से नमूनों का संग्रह करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-यूपी-महाराष्ट्र में मामले बढ़े 
भूषण ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दिल्ली में 12 अप्रैल को खत्म सप्ताह में नए मामलों की संख्या 998 से बढ़कर 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2,671 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में भी कोविड की संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत से बढ़कर 3.49 हो गई है। भूषण ने बताया कि हरियाणा में 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में नए मामलों की संख्या 521 से बढ़कर 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1,299 हो गई है। पिछले सप्ताह संक्रमण दर 1.22 प्रतिशत से बढ़कर 2.86 प्रतिशत हो गई है।  


इसी तरह उत्तर प्रदेश में 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में नए मामलों की संख्या 217 से बढ़कर 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 637 हो गई है। इसमें पिछले सप्ताह संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत से बढ़कर 0.09 प्रतिशत हो गई है। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 693 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले सप्ताह संक्रमण  दर 0.39 प्रतिशत से बढ़कर 0.4 प्रतिशत हो गई है। पत्र में कहा गया है कि मिजोरम ने 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 539 नए कोविड मामले दर्ज किए गए और संक्रमण दर 16.11 प्रतिशत से बढ़कर 16.68 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed