फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tadoba festival Inauguration in Maharashtra Prime Minister Narendra Modi message

Tadoba festival: महाराष्ट्र में तीन दिवसीय ताडोब महोत्सव का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया यह संदेश

Sat, 02 Mar 2024 01:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 01:40 AM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह भारत की प्रचुर प्राकृतिक संपदा की विरासत की एक अभिव्यक्ति है। बढ़ती बाघ की आबादी के साथ यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते बाघ अभ्यारण्यों में से एक है। पीएम मोदी ने वन कर्मियों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।

विज्ञापन
Tadoba festival Inauguration in Maharashtra Prime Minister Narendra Modi message
Pm Modi - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महाराष्ट्र में ताडोबा महोत्सव का आगाज हो गया है। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, टिकाऊ प्रदर्शन और स्थानीय विरासत को बढ़ावा देना है। महोत्सव चंद्रपुर जिले के चंदा क्लब ग्राउंड में तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव का नाम चंद्रपुर जिले के एक बाघ अभ्यारण के नाम पर रखा गया है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा गया।

विज्ञापन


पीएम मोदी के संदेश को भी पढ़ा गया
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह भारत की प्रचुर प्राकृतिक संपदा की विरासत की एक अभिव्यक्ति है। बढ़ती बाघ की आबादी के साथ यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते बाघ अभ्यारण्यों में से एक है। पीएम मोदी ने वन कर्मियों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। ऐसे आयोजन भविष्य के लिए स्थायी समाधानों की रूपरेखा तैयार करने में मदद करता है। महोत्सव वन्यजीव संरक्षण और सामुदायिक प्रगति के प्रति महाराष्ट्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर करने में मदद करता है। पीएम ने गर्व जताते हुए कहा कि भारत दुनिया के अधिकांश बाघों का घर है। पिछले कुछ वर्षों में वन अधिकारियों, गार्डों और टाइगर रिजर्व के फ्रंटलाइन कर्मचारियों के प्रयास से बाघों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


महोत्सव में यह कलाकार होंगे शामिल
वन मंत्री ने कहा कि ताडोबा महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि देश की प्राकृतिक विरासत और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता है। महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में गायिका श्रेया घोषाल भी शामिल हुईं। शनिवार को महोत्सव में कुमार विश्वास की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी मंडली के साथ रविवार को शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed