फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   T20 WC: Illegal live streaming racket for betting busted, links to Pakistan, two arrested

T20 WC: सट्टेबाजी के लिए अवैध लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े तार, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 06:53 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 23 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

गुजरात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये डमी वेबसाइट बनाकर लाइव स्ट्रीमिंग सट्टेबाजी के लिए कर रहे थे। पुलिस ने बताया इस मामले के तार पाकिस्तान, कनाडा, दुबई से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
T20 WC: Illegal live streaming racket for betting busted, links to Pakistan, two arrested
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

सट्टेबाजी के लिए तैयार की गई डमी वेबसाइट पर टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। गुजरात पुलिस ने इसके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस अवैध स्ट्रीमिंग के तार कनाडा, दुबई, पाकिस्तान और अन्य देशों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने रविवार को एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग पिछले दिनों टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण डमी वेबसाइट से कर रहे थे। यह डमी वेबसाइट सट्टेबाजी के लिए उपयोग की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद अपराध शाखा को कुछ वेबसाइटों के बारे में शिकायतें मिलीं कि वे इन मैचों का अवैध प्रसारण, पुनः प्रसारण, प्रसारण, डाउनलोड और स्ट्रीमिंग कर रही हैं। जिससे स्ट्रीमिंग अधिकार रखने वाली स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय नुकसान हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद शाखा ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल किए गए सर्वर को साइबर अपराध कर्मियों ने ट्रैक किया। इसके तहत हमने मेहसाणा जिले के उंझा निवासी दिव्यांशु पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया "हमने तीन कंप्यूटर सीपीयू, चार मॉनिटर, एक लैपटॉप, एक आईपैड, छह राउटर, अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कनाडा, दुबई, पाकिस्तान और अन्य देशों के लोग क्रिकेट मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़े हैं और पूरे रैकेट की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दिव्यांशु पटेल ने बताया कि उसने वेब डोमेन ss247.life खरीदा था। इस डोमेन का इस्तेमाल वह अपने सह-आरोपी मुकेश पटेल की मदद से विभिन्न डमी वेबसाइटों पर क्रिकेट मैच अपलोड करने के लिए करता था। एक अन्य आरोपी शुभम पटेल, जो अब कनाडा में बस गया है, वह वीडियो की आगे की प्रक्रिया का ध्यान रखता था।"

पुलिस ने बताया, "दिव्यांशु, मुकेश और शुभव तीनों अजहर अमीन नामक एक पाकिस्तानी नागरिक से खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग प्राप्त करते थे। चारों लगातार संपर्क में रहते थे। यही नहीं उन्होंने मैजिकविन366.net जैसी वेबसाइटों पर भी स्ट्रीमिंग की। इनका उपयोग अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए किया गया था। 


बैंक खाते भी फर्जी
वेबसाइट से जुड़े बैंक खाते भी फर्जी थे। निजी बैंक कर्मचारी आकाश गोस्वामी द्वारा अहमदाबाद के विभिन्न निवासियों के नाम पर खोले गए थे। जांच के दौरान बैंक कर्मचारी आकाश कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed