फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   T N Dy. C M O Panneerselvam on pressed for conferring Bharat Ratna to late Jayalalithaa. 

फिर उठी जयललिता को भारत रत्न देने की मांग, पन्नीरसेल्वम ने बनाया दबाव

Fri, 24 Aug 2018 04:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Fri, 24 Aug 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
T N Dy. C M O Panneerselvam on pressed for conferring Bharat Ratna to late Jayalalithaa. 
jayalalithaa

तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक की पूर्व सुप्रीमो जे जयललिता को भारत रत्न देने की मांग की है। पन्नीरसेल्वम से पहले अन्नाद्रमुक जयललिता को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग कर चुकी है। 

विज्ञापन


द्रविड़ आंदोलन के प्रमुख नेता ई वी रामास्वी पेरियार और सी एन अन्नादुरै को भी देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की मांग पार्टी कर चुकी है। पन्नीरसेल्वम की ओर से जयललिता को भारत रत्न से सम्मानित करने की बात पार्टी की उस मांग के बाद ही आई है।
विज्ञापन


पन्नीरसेल्वम ने पत्रकारों से कहा कि जयललिता की सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका रही इसलिए उन्हे भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। गौरतलब है कि अन्नाद्रमुक ने अम्मा को भारत रत्न देने की मांग दिसंबर 2016 में उनकी मृत्यु के बाद ही की थी जबकि पेरियार और अन्नादुरै को भारत रत्म देने की मांग द्रविड़ नेताओं की मृत्यु के दशकों बाद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की निर्णय लेने वाली प्रमुख इकाई, कार्यकारिणी समिति की एक बैठक में केंद्र सरकार से तीनों नेताओं को सार्वजनिक जीवन में उनके संघर्षों और उपलब्धियों के चलते उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed