फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   System failure detected in baggage handling system at Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, गुम हो गए हजारों यात्रियों के लगेज

Fri, 30 Mar 2018 07:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
System failure detected in baggage handling system at Delhi Airport
दिल्ली एयरपोर्ट
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात बैगेज हैंडलिंग सिस्टम फेल हो गया। जिस कारण एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान हजारों यात्रियों के बैग भी गुम हो गए।  कहा गया कि सिस्टम फेल होने से सभी एयरलाइन्स में बैग लोड नहीं हो सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि आम दिनों के मुकाबले लगेज में पॉवर बैंक और लाइटर ज्यादा मात्रा में थे। इसलिए चेकिंग के दौरान परेशानी हुई और अफरा तफरी मच गई।  
विज्ञापन


आईजीआई के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में पैसेंजर्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इनकी संख्या आम दिनों की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा थी। इसलिए चेकिंग के लिए सिस्टम के अलावा सिक्युरिटी की मदद भी ली गई। जिसके बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


विस्तारा एयरलाइन ने कहा कि एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेक इन करने के बाद बैगेज हैंडलिंग सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते फ्लाइट्स में हजारों बैग की लोडिंग नहीं हो पाई। इस दौरान उन्होंने इससे निपटने के लिए अफसरों की मदद भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed