Telangana: तेलंगाना में नड्डा की प्रतीकात्मक कब्र खोदी, इस मांग को लेकर चस्पा किया पोस्टर
कब्र पर हार फुल चढ़ाने के साथ ही नड्डा की तस्वीर के साथ एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर जिले के मुनुगोडे के चौतुप्पल क्षेत्र में क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र स्थापित नहीं करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में अज्ञात लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रतीकात्मक कब्र खोद दी। मांग पूरी कराने के लिए स्थानीय लोगों ने यह अजीबो-गरीब तरीका निकाला।
कब्र पर हार फुल चढ़ाने के साथ ही नड्डा की तस्वीर के साथ एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर जिले के मुनुगोडे के चौतुप्पल क्षेत्र में क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र स्थापित नहीं करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है।
इस बीच, भाजपा ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार से नड्डा के वादे के बारे में अनुरोध किया है। मुनुगोड़े में फ्लोराइड संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर भाजपा ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बाद भी राज्य की टीआरएस सरकार अंधी और बहरी हो गई है। भाजपा नेता एनवी सुभाष ने कहा कि चूंकि टीआरएस विफल रही है और उसके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने उपचुनाव से पहले यह मुद्दा उठाया है।
Telangana | Unidentified persons dug a grave & symbolically buried BJP president JP Nadda alleging that Regional Fluoride Mitigation & Research Center is yet to be set up in Choutuppal area in Munugode, Nalgonda district pic.twitter.com/g2aB5EDblF
— ANI (@ANI) October 20, 2022
बता दें, नलगोंडा जिले में 1200 से अधिक बस्तियां फ्लोरोसिस की समस्या से जूझ रही हैं। इसलिए यहां बीमारी की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही है।
जोशी ने साधा टीआरएस पर निशाना
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समित (टीआरएस) पर निशाना साधा। जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार ने इसके लिए भूमि आवंटित नहीं की। प्रतीकात्मक कब्र के लिए टीआरएस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल राज्य की सत्ताधारी पार्टी के स्तर को दर्शाता है। राजनीति में आलोचना करना आम है, कब्र का निर्माण पार्टी और उसके नेता की संस्कृति के बारे में बताता है। उन्होंने विश्वास जताया कि तेलंगाना में तीन नवंबर को होने वाले मुनुगोड़े उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।