फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swiggy identifies viral man on horseback reveals horse-hunt has ended

Viral Video: घोड़े पर सवार होकर फूड डिलीवरी करने वाले शख्स के नाम का हुआ खुलासा, स्विगी ने दिया ये इनाम

Sun, 10 Jul 2022 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 11:15 PM IST
सार

अब स्विगी ने घोषणा की है कि घोड़े पर सवारी करने वाले डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की पहचान करने में सक्षम है। कंपनी ने घोड़े पर बैठकर उसकी पीठ पर एक स्विगी बैग होने के पीछे का कारण भी बताया है। 

विज्ञापन
Swiggy identifies viral man on horseback reveals horse-hunt has ended
घोड़े पर सवार स्विगी का बैग लादे सुशांत - फोटो : ANI

विस्तार

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का एक एजेंट हाल ही में तब सुर्खियों में आया था जब उसका एक वीडियो वायरल हो गया था। स्विगी डिलीवरी बॉय भारी बारिश के बीच घोड़े पर सवार होकर ग्राहक को फूड देने जा रहा था तभी किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब कंपनी उस रहस्यमय डिलीवरी बॉय के नाम का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद अज्ञात व्यक्ति की इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी। इतना ही नहीं स्विगी ने उस व्यक्ति को पांच हजार रुपये का इनाम देने की पेशकश भी की थी जो उस आदमी की पहचान कर सके। 
विज्ञापन


हालांकि अब स्विगी ने घोषणा की है कि घोड़े पर सवारी करने वाले डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की पहचान करने में सक्षम है। कंपनी ने घोड़े पर बैठकर उसकी पीठ पर एक स्विगी बैग होने के पीछे का कारण भी बताया है। फूड डिलीवरी कंपनी ने ट्विटर पर एक प्रश्न-उत्तर प्रारूप में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसने सभी के संदेहों को दूर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह सुशांत नाम का एक 17 वर्षीय किशोर था जो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव नहीं था और वह घोड़े पर सवार होकर फूड डिलीवरी के लिए नहीं जा रहा था। कंपनी के मुताबिक जिस स्विगी के लोगो वाला बैग उसने पीठ पर लाद रखा था उसमें घोड़े को सजाने का सामान था जो उसने एक दोस्त से उधार लिया था और वह उसे वापस लौटाने जा रहा था। यह घोड़ा शादियों में ले जाया जाता है। 

कंपनी के मुताबिक, सुशांत घोड़ों की देखभाल करता है। उसके दोस्त अवी ने यह वीडियो बनाया था जिसमें वह भारी बारिश के बीच मुंबई की सड़क पर स्विगी का बैग पीठ पर लादे गुजर रहा था। जिस घोड़े की सवारी सुशांत कर रहा था उसका नाम शिवा है। 


स्विगी ने बताया कि जिस पांच हजार रुपेय के इनाम एलान किया गया था वह अवी को दिया गया है। जबकि वीडियो सुशांत ने अपने टूटे मोबाइल से बनवाया था। इसलिए कंपनी सुशांत को नया मोबाइल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed