फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swaps of 500 and 1000 notes in mumbai

मुंबई में जारी है 500 और 1000 के पुराने नोट की अदला-बदली

Sat, 26 May 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sat, 26 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Swaps of 500 and 1000 notes in mumbai
noteban
नोटबंदी को डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद पुराने नोटों की अदला-बदली अभी तक जारी है। ठाणे पुलिस ने चलन से बाहर हुए ऐसे ही 500 और 1000 के 98 लाख रुपये के नोट जब्त किए है। नोट की अदला-बदली के मामले में पुलिस ने मुंबई उपनगर के चेम्बूर निवासी व्यवसायी प्रितेश मनसुख छाड़वा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ठाणे क्राइम ब्रांच के एपीआई अविराज कुराडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि एक व्यक्ति पुराने नोटों की अदला बदली के लिए मुंब्रा स्थित एक शो रूम में आ रहा है। इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे के मार्गदर्शन में एपीआई एसबी चौधरी की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को शोरूम की तरफ जाते हुए ब्राउन रंग की एक होंडा सिटी कार दिखाई दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार को रोक कर तलाशी ली तो कार की डिक्की में आम के बक्से में रखे हुए 500 और 1000 के 98 लाख मूल्य के नोट मिले। पुलिस ने कार सहित नोटों को जब्त कर लिया और कार चला रहे प्रितेश मनसुख छाड़वा को हिरासत में लेकर जांच शुरू  कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed