फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swamy announces he will expose 27 bureaucrats loyal to Sonia Gandhi

अब सोनिया गांधी के 27 वफादार नौकरशाहों का पर्दाफाश करेंगे स्वामी

Sun, 19 Jun 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Swamy announces he will expose 27 bureaucrats loyal to Sonia Gandhi
सुब्रमण्यम स्वामी करेंगे खुलासा - फोटो : Getty

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के बाद अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की नजर उन नौकरशाहों की छुट्टी कराने पर टिक गई जो सोनिया गांधी के वफादार हैं। रविवार को स्वामी ने कहा कि अब उनका नया काम उन नौकरशाहों की खुलासा करने का होगा जा कांग्रेस और सोनिया गांधी के वफादार हैं। 

विज्ञापन


स्वामी ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी जिसमें उन्होंने लिखा, 'अब वह एक नई योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें वह 27 नौकरशाहों का खुलासा करेंगे जो टीडीके के वफादार हैं। इन लोगों की नियुक्ति और पदोन्नति पीसी ने किया था।'
विज्ञापन
गौरतलब है शनिवार को ही स्वामी के उस फैसले का स्वागत किया था जिसमें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने दूसरे कार्यकाल में सेवा देने के इनकार कर दिया था। राजन ने कहा था कि वह इस कार्यकाल के बाद अपना पद छोड़ देंगे। स्वामी ने राजन के इस फैसले को आत्मसम्मान बचाने के लिए उठाया गया कदम करार दिया था।

स्वामी ने प्रधानमंत्री से भी की थी शिकायत

Swamy announces he will expose 27 bureaucrats loyal to Sonia Gandhi
रघुराम राजन - फोटो : ANI

रघुराम राजन को पद से हटाने के लिए कुछ दिन पहले ही सुब्रमण्यम स्वामी ने मोर्चा खोला था और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर इसकी शिकायत भी की थी। स्वामी ने अपने खत में लिखा था कि राजन भारतीय अर्थव्यवस्था के खतरा बताया था। 

वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजन के फैसलों का समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार राजन के फैसलों का सम्मान करती है और उनकी द्वारा किए गए अच्छे कामों की सहाहना करती है।उन्होंने इस ओर भी इशारा किया था कि जल्द ही राजन के उत्तराधिकारी की घोषणा की जाएगी। इस बीच आरबीआई गवर्नर पद की दौड़ में सात लोगों के नामों की चर्चाएं हो रही हैं जिसमें एसबीआई प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्या का भी नाम शामिल है।

राजन की विदाई को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। चिदंबरम ने राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिये जाने के फैसले पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैं रघुराम राजन के आरबीआई गवर्नर पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद छोड़कर जाने के फैसले से दुखी हूं। लेकिन मैं इसके लिए अचंभित नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed