फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swami seek SIT for Sunanda Pushkar case probe

सुनंदा पुष्कर मामले में एसआईटी गठित करे सरकारः स्वामी 

Sun, 15 May 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 12:03 AM IST
सार

  • मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की निगरानी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट से कराने की मांग उठाई 
  • राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि मामले में दिल्ली पुलिस अपने कदम पीछे खींच रही है

विज्ञापन
Swami seek SIT for Sunanda Pushkar case probe
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty

विस्तार

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालत में मौत मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप कर सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित करने का आदेश देने की मांग की।

विज्ञापन


12 मई को गृहमंत्री को लिखे पत्र में राज्यसभा सांसद स्वामी ने कहा कि मामले में पुलिस अपने कदम पीछे खींच रही है। उन्होंने मामले की जांच में अनावश्यक देरी करने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की आपराधिक जांच में दिल्ली पुलिस बेहद जरूरी प्राथमिक कदम तक नहीं उठा रही है। जबकि यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि सुनंदा के शरीर में जहर पाया गया और उनकी मौत अप्राकृतिक थी।
विज्ञापन


स्वामी सुनंदा की संदिग्ध मौत मामले की जांच तेजी से कराने की मांग करते आ रहे हैं। साथ ही मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह फर्ज है कि वह मामले की जांच कर तर्कसंगत निष्कर्ष निकाले, लेकिन जांचकर्ता मामले में आरोप पत्र तक दाखिल करने के नजदीक नहीं पहुंच पाए हैं। इससे पहले भी स्वामी राजनाथ को दो बार पत्र लिख चुके हैं। गौरतलब है कि सुनंदा जनवरी 2014 को दिल्ली के फाइव स्टार होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed