स्वामी प्रसाद बोले, लखनऊ की रैली में बसपा प्रमुख को बताएंगे हैसियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से नाता तोड़ भाजपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती टिकटों की नीलामी कर रही हैं। दलित वोटों का सौदा कर डॉ. अंबेडकर और कांशीराम के विचारों की हत्या कर रही हैं। उन्होंने माया के खिलाफ जंग छेड़ने की बात कही।
मौर्य शुक्रवार को पहड़िया स्थित सुरभि होटल में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। ऐलान किया कि विधानसभा चुनाव 2017 आते-आते सूबे से बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। विजय माल्या की तरह वह विदेश भाग जाएंगी। कहा कि पार्टी से उनके निकलने के बाद बसपा सूबे में तीसरे नंबर पर आ गई है।
पहला लक्ष्य भाजपा की सरकार बनाना- मौर्या
विधानसभा चुनाव तक चौथे नंबर पर होगी। कहा कि बसपा में पंचायत चुनाव में सुरक्षित सीटों के लिए ढाई लाख, सामान्य सीटों के लिए पांच लाख रुपये लिए गए। विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीटों के लिए एक करोड़, पिछड़ों के लिए तीन से पांच और सामान्य सीट के लिए चार से 10 करोड़ रुपये लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वह ठीक चाहते हैं, लेकिन सपा पर गुंडे, अपराधी भारी पड़ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कहा कि पहला लक्ष्य भाजपा की सरकार बनाना है। क्या एनआएचएम घोटाला मायावती के इशारे पर हुआ था, इस सवाल पर कहा कि सीबीआई जांच कर रही है। कहा कि लखनऊ में 22 सितंबर को में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री से शामिल होने के लिए भी आग्रह किया गया है। इस रैली से बसपा प्रमुख को हैसियत बताएंगे।