फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swami Chakrapani Maharaj said that the Moon should be declared as a Hindu Rashtra

Chandrayaan-3: 'चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र', इस संत ने क्यों कर दी यह मांग; जानें

Mon, 28 Aug 2023 08:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 28 Aug 2023 08:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चंद्रयान-3 की लैंडिंग जिस जगह हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया था। नाम रखे जाने के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Swami Chakrapani Maharaj said that the Moon should be declared as a Hindu Rashtra
स्वामी चक्रपाणि महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पूरी दुनिया दिलचस्पी से भारत के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से आने वाली जानकारियों का इंतजार कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ चांद का लेकर एक संत ने अजीबो-गरीब मांग कर दी है। उनका कहना है कि कोई और देश अपना हक जताए उससे पहले चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। 

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चंद्रयान-3 की लैंडिंग जिस जगह हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया था। नाम रखे जाने के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने मांग की है कि चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

गजवा-ए-हिंद न बनाएं...
उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग या और देशों के लोग वहां पर जाकर गजवा-ए-हिंद न बनाएं, इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी शिव शक्ति पॉइंट को बनाया जाए।

 

 

हिंदू सनातन राष्ट्र...
चक्रपाणि महाराज ने आगे कहा कि इसके पहले कि कोई दूसरा चांद पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए।

भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है चांद

उन्होंने कहा कि इसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed