{"_id":"57bede414f1c1bf64ad4fc59","slug":"swami-again-slams-rajan-and-arvind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजन, सुब्रह्मण्यम को भारत पर अमेरिका ने थोपा है: स्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजन, सुब्रह्मण्यम को भारत पर अमेरिका ने थोपा है: स्वामी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने रघुराम राजन और अरविंद सुब्रह्मण्यम पर एक बार फिर तंज कसा है। स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम पर चुटकी लेते हुए उन्हें ‘छोटे दिमाग (माइक्रो माइंडेड)’ वाला प्रबंधन का डिग्री धारक बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन्हें अमेरिका ने भारत पर थोपा है। राजन की आलोचना स्वामी इसलिए करते रहे हैं कि क्योंकि उन्होंने ब्याज दरें घटाकर वृद्धि को रफ्तार नहीं दी। इसी प्रकार मुख्य आर्थिक सलाहकार को उन्होंने 2013 में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) मामले में अमेरिकी प्रशासन को दिए सलाह को लेकर निशाने पर रखा है।
विज्ञापन
स्वामी का कहना है कि सुब्रह्मण्यम ने अमेरिका को फार्मास्यूटिकल आईपीआर नियमन मामले में भारत को डब्ल्यूटीओ में घसीटने की सलाह दी थी। स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘अमेरिका ने आर3 और एएस जैसे छोटे दिमाग वाले प्रबंधन डिग्री धारकों को हम पर थोपा है।’ स्वामी आर3 का उपयोग रघुराम राजन के लिए करते हैं जबकि एएस से उनका तात्पर्य अरविंद सुब्रह्मण्यम से है।
विज्ञापन