{"_id":"5deda1768ebc3e1c127b4e03","slug":"swadeshi-jagran-manch-says-data-localization-and-digital-nationalism-are-need-of-the-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा का स्थानीयकरण और डिजिटल राष्ट्रवाद आज के समय की जरूरत: स्वदेशी जागरण मंच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डाटा का स्थानीयकरण और डिजिटल राष्ट्रवाद आज के समय की जरूरत: स्वदेशी जागरण मंच
Mon, 09 Dec 2019 06:54 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि डाटा का स्थानीयकरण और डिजिटल राष्ट्रवाद आज के समय की जरूरत हैं।
विज्ञापन
पत्र में मंच के सह संचालक अश्वनी महाजन ने लिखा है, 'हरिद्वार में हाल ही में आयोजित हुई स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय सभा में डाटा की संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए, डाटा के स्थानीयकरण के लिए और राष्ट्रवाद के लिए संकल्प लिया गया। हमारा विश्वास है कि वर्तमान में यह बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डाटा औद्योगिक क्रांति का नया आधार है और यदि इसे सही तरीके से उपयोग किया जाए इसमें वह करने की क्षमता है जो मनुष्य ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध की एक शाखा स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया है कि वह डाटा के स्थानीयकरण में, डिजिटल राष्ट्रवाद और डाटा की संप्रभुता बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।