{"_id":"57eb786c4f1c1b653b57595c","slug":"swachh-bharat-mission-lags-far-behind-its-stated-aim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान में लक्ष्य से पीछे है मोदी सरकार, पूरा होता नहीं दिख रहा टारगेट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वच्छ भारत अभियान में लक्ष्य से पीछे है मोदी सरकार, पूरा होता नहीं दिख रहा टारगेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरी वर्षगाठ पर 2 अक्टूबर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। लेकिन, ये मिशन अभी भी खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) पाने के अपने साल 2017 तक के उद्देश्य से पीछ ही दिख रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, प्राप्त डेटा से अबतक पता चला है कि 4041 शहरों में 141 शहर और 6.08 लाख गांवों में छह से भी कम गांवों को ओडीएफ गांव घाषित किया गया है।
शहरी घटक के तहत पांच साल के मिशन के तहत 2.55 लाख सार्वजनिक शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक इसका सिर्फ 9 फीसदी अर्थात 22 हजार ही शौचालय का निर्माण हो पाया है। वहीं, सामुदायिक शौचालय के रूप में 76,744 सीट का ही निर्माण हो पाया है, जोकि लक्ष्य का 30 फीसदी ही है।

Trending Videos
PM MODI
एक अन्य घोषित उद्देश्य के अनुसार, 4041 शहरी क्षेत्रों में 100 फीसदी कचरा प्रबंधन का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, यहां मुट्ठी भर शहरों में ही घर-घर जाकर 100 फीसदी कलेक्शन का व्यवस्था हो पाया है।
शहरी मिशन के अंतर्गत, शुरुआती तौर पर घोषणा की गई थी कि अक्टूबर 2017 तक 1.04 करोड़ शौचलाय का निर्माण किया जाएगा।
योजना के पहले साल में सिर्फ 4.6 लाख शौचालय का निर्माण हुआ। मंत्रालय ने अपने पांच साल के शहरों में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय लक्ष्य को संशोधित किया और इसे 66.42 लाख नीचे ले आया। नीचे की ओर संशोधन के कारण, इस सापेक्ष उपलब्धि 36 फीसदी तक बढ़ी। इस योजना के अंतर्गत तकरीबन 24 लाख शौचालय का निर्माण हुआ।