फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swachcha Survekshan List 2020 Indore is the cleanest city and Patna city is the dirtiest city of India You See The Full List

सबसे गंदे शहरों की टॉप 10 सूची में क्या छोटा-क्या बड़ा, जानें 1.9 करोड़ लोगों ने किन्हें चुना

Fri, 21 Aug 2020 12:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Swachcha Survekshan List 2020 Indore is the cleanest city and Patna city is the dirtiest city of India You See The Full List
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजे आज घोषित कर दिए, जिनमें इंदौर लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। वहीं गुजरात का सूरत दूसरे और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे नंबर पर है। बहरहाल, देश में साफ शहर ही नहीं गंदे शहर भी हैं। 

विज्ञापन


बिहार की राजधानी पटना स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों में सबसे निचले पायदान पर है। छोटे शहरों की श्रेणी में बिहार का गया सबसे गंदा शहर है। यहां हम आपको बताएंगे ऐसे ही 10 छोटे-बड़े गंदे शहरों के बारे में।
विज्ञापन



बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 दो श्रेणियों 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहर और 10 लाख से कम आबादी वाले शहर के आधार पर हुआ था। अगर आप अपने शहर के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां नीचे दी गई सूची में देखिए कि वो किस नंबर पर आता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 10 लाख से ज्यादा की जनसंख्या वाले सबसे गंदे शहर
  1. पटना (बिहार)
  2. पूर्वी दिल्ली
  3. चेन्नई (तमिलनाडु)
  4. कोटा (राजस्थान)
  5. उत्तरी दिल्ली
  6. मदुरई(तमिलनाडु)
  7. मेरठ (उत्तर प्रदेश)
  8. कोयंबटूर(तमिलनाडु)
  9. अमृतसर(पंजाब)
  10. फरीदाबाद (हरियाणा)
  • 10 लाख कम की जनसंख्या वाले छोटे शहर
  1. गया (बिहार)
  2. बक्सर (बिहार)
  3. अबोहर(पंजाब)
  4. भागलपुर (बिहार)
  5. परसा बाजार (बिहार)
  6. शिलांग (मेघालय)
  7. ईटानागर (अरुणाचल प्रदेश
  8. दीमापुर(नगालेंड)
  9. बिहारशरीफ (बिहार)
  10. सहरसा (बिहार)
आपको बता दें केंद्र सरकार हर साल यह सर्वेक्षण कराती है। इस साल देश के 4,242 शहरों में किया गया जिसमें 1.9 करोड़ लोगों ने अपनी राय दी। सोर्स:  swachhsurvekshan2020.org यहां आप भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed