फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swachch Bharat: 11 village sarpanches threaten suicide

मोदी की स्कीम कराई सरपंचों की फजीहत, 11 ने दी आत्महत्या की धमकी

Mon, 05 Sep 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Swachch Bharat: 11 village sarpanches threaten suicide
स्वच्छ भारत
प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी 'स्वच्छ भारत योजना' के तहत तय समय के भीतर शौचालय बनवाना सरपंचों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सरपंचों पर इस बात का दबाव है कि वह तयशुदा समय में शौचालय का निर्माण करा दें। छत्तीसगढ़ राज्य में कई गांवों के सरपंच इससे बेहद परेशान हैं कर्ज के जाल में फंस गए हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि परेशान होकर राज्य के कांकेर जिले के  11 गांवों के सरपंचों ने खुदकुशी की धमकी तक दे डाली है। शौचालय निर्माण के बाद अब फंड से मिलने से सरपंच परेशान हैं।  
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सरपंचों ने शौचालय बनवाने के लिए कर्ज ले लिया। लेनदारों से वादा किया कि जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से शौचालय निर्माण का फंड जारी होगा, भुगतान कर दिया जाएगा। इन गांवों को चार महीने पहले ही खुले में शौच से मुक्त ग्राम घोषित किया गया लेकिन इस उपलब्धि के बावजूद भी सरपंच घर से बाहर नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन


पिछले एक साल से 23 लाख का कर्ज 

डोंगरकट्टा गांव के सरपंच महर सिंग उसेंडी ने बताया, 'मेरे गांव को 7 अप्रैल को ही खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया था। प्रशासन ने गांव में 299 शौचालयों के निर्माण की मंजूरी दी थी। मुझे जनपद सीआई ने बताया था कि हर घर में एक शौचालय का होना अनिवार्य है। मैंने पाया कि गांव में 49 घर ऐसे हैं, जहां शौचालय नहीं हैं। मुझसे कहा गया कि मैं उन्हें शौचालय बनवाने का सामान मुहैया करा दूं। मुझे आश्वासन दिया गया कि भुगतान बाद में कर दिया जाएगा। पिछले एक साल से मेरे सिर पर 23 लाख का कर्ज है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed