फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari raised the issue of NRC, said- political parties should support to stop infiltration

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने उठाया एनआरसी का मुद्दा, कहा- घुसपैठ रोकने के लिए राजनीतिक दल करें समर्थन

Sun, 23 Feb 2025 06:56 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Sun, 23 Feb 2025 06:56 PM IST
सार

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि  घुसपैठ पर लगाम लगाने और जनसांख्यिकी स्वरूप में आने वाले बदलाव को रोकने के लिए राज्य में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू कराना जरूरी है। इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए।2026 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा सत्ता में आएगी तो हम बंगाल में एनआरसी लागू करेंगे।  

विज्ञापन
Suvendu Adhikari raised the issue of NRC, said- political parties should support to stop infiltration
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एनआरसी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ पर लगाम लगाने और जनसांख्यिकी स्वरूप में आने वाले बदलाव को रोकने के लिए राज्य में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू कराना जरूरी है। इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा शासित राज्य एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लागू कर रहे हैं। मगर तृणमूल कांग्रेस सरकार इससे इनकार कर रही है। यह काफी हैरान करने वाला है। इससे लगता है कि वह बढ़ती घुसपैठ को लेकर चिंतित नहीं हैं। अधिकारी ने कहा कि अंसारुल्लाह बांग्ला जैसे बांग्लादेशी आतंकी संगठन बंगाल के जिलों में अपने ठिकाने बढ़ा रहे हैं। राज्य के  सीमावर्ती जिलों में जनसांख्यिकी बदल रही है। पुलिस और प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनआरसी के जरिये ही घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जा सकता है। साथ ही जिहादी तत्वों का पता लगाया जा सकता है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों को एनआरसी का समर्थन करना चाहिए। 2026 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा सत्ता में आएगी तो हम बंगाल में एनआरसी लागू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ को लेकर की गई टिप्पणी पर बोला हमला
भाजपा नेता अधिकारी ने कहा कि टीएमसी ने महाकुंभ जैसे पवित्र अवसर का अपमान किया है। मुझे पता लगा है कि कम से कम 40 तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। टीएमसी के नेता सार्वजनिक रूप से कुछ और कहते हैं और बाद में अलग राग अलापते हैं। जब वे परेशानी में पड़ते हैं तो भगवान को याद करते हैं। 


टीएमसी ने दिया जवाब
सुवेंदु अधिकारी के आरोप पर टीएमसी ने जवाब दिया। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि एनआरसी का उद्देश्य राजनीतिक कारणों से समाज का ध्रुवीकरण करना है। एनआरसी के बाद वास्तविक नागरिकों को शिविरों में भेज दिया जाएगा और समाज के एक वर्ग को अलग-थलग कर दिया जाएगा। अधिकारी प्रयागराज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में तीर्थयात्रियों की मौत पर टीएमसी की प्रतिक्रिया पर झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। हमने प्रशासन के खराब प्रबंधन की आलोचना की है।



संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed