फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari asks Mamata aunty not to indulge in hooliganism, show restraint

बंगाल: बाइक से वोट डालने पहुंचे सुवेंदु, बोले- गुंडागर्दी न करें ममता 'आंटी', बरतें संयम

Thu, 01 Apr 2021 10:16 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 10:16 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी 66 साल की 'आंटी' हैं। उन्हें गुंडीगर्दी में लिप्त नहीं होना चाहिए, बल्कि संयम बरतना चाहिए।

विज्ञापन
Suvendu Adhikari asks Mamata aunty not to indulge in hooliganism, show restraint
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपना वोट डाला। वह मोटरसाइकिल से वोट डालने के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे नंदनायक बार प्राथमिक स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार जाएगी। बता दें कि नंदीग्राम सीट पर अधिकारी और बनर्जी में कड़ी टक्कर है। 

विज्ञापन


मुझे पूरा भरोसा है कि मैं चुनाव जीत जाऊंगा
अधिकारी ने कहा, 'मेरा इस इलाके के लोगों के साथ बहुत पुराना संबंध है। मेरे नंदीग्राम में तकरीबन हर व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं चुनाव जीत जाऊंगा।' उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे जल्दी निकलें और अपना वोट डालें। कुछ बूथ पर दिक्कतों की खबरें थीं लेकिन अब उन्हें ठीक कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।'
विज्ञापन


ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत पाएंगी
उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्रों में सभी बूथ पर जाने की कोशिश करेंगे। भाजपा नेता ने दावा किया कि टीएमसी सभी बूथ पर एजेंटों को तैनात करने में नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा, 'यह दिखाता है कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत पाएंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडागर्दी न करें ममता 'आंटी', बरतें संयम
इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी 66 साल की 'आंटी' हैं। उन्हें गुंडीगर्दी में लिप्त नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें संयम बरतना चाहिए। सुवेंदु ने कहा कि वह राज्य की मुख्यमंत्री हैं, उन्हें संयम बरतने की दरकार है। वह प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती हैं, वह वाकई सही नहीं है। वह  सुवेंदु ने आगे कहा कि दो मई को जब नतीजे आएंगे तब ममता का रास्ता साफ हो जाएगा। 




30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
पश्चिम बंगाल में आज चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण के मतदान में नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस सीट पर टीएमसी की साख दांव पर लगी हुई है। इस सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। नंदीग्राम के अलावा इस चरण में कई और अहम विधानसभा सीट हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें से एक डेबरा विधानसभा सीट भी है, जहां से इस बार दो पूर्व आईपीएस आमने-सामने हैं। भाजपा ने डेबरा से पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं टीएमसी ने पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed