फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sustained efforts by Bengal forced Centre likely decision to exempt GST on health premium says Mamata Banerjee

WB: 'हमारे निरंतर प्रयासों का नतीजा', बुजुर्गों के स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी के दायरे से बाहर करने पर बोली ममता

Sun, 20 Oct 2024 12:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 20 Oct 2024 12:42 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्रिस्तरीय पैनल ने आम लोगों को टैक्स में कटौती का समर्थन किया। आम लोगों के लिए पांच लाख तक कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को भी जीएसटी के दायरे से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Sustained efforts by Bengal forced Centre likely decision to exempt GST on health premium says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने जीवन बीमा पॉलिसियों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को जीएसटी के दायरे से बाहर करने का फैसला किया। केंद्र के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह फैसला राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए करो में कटौती करने को लेकर दबाव में है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्रिस्तरीय पैनल ने आम लोगों को टैक्स में कटौती का समर्थन किया। आम लोगों के लिए पांच लाख तक कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को भी जीएसटी के दायरे से बाहर किया जा सकता है। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में अगले महीने होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में किया जाएगा। स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को लेकर निर्णय लेने वाले जीओएम ने शनिवार को बैठक की। उन्होंने इस बैठक में पांच लाख से अधिक स्वास्थ्य बीमा 18 फीसदी जीएसटी लगता रहेगा। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "हमारे निरंतर प्रयासों का लाभ मिलता दिख रहा है। केंद्र सरकार को देखकर ऐसा लग रहा है कि स्वास्थ्य और जीवनबीमा पर 18 फीसदी जीएसटी के फैसले को वापस लेने के लिए जबाव बनाया गया है।" इसके साथ ही उन्होंने अगस्त में वित्त मंत्री को लिखे एक पत्र की प्रति भी साझा की। उन्होंने कहा, "मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। मैंने उन्हें चेतावनी दी थी कि स्वास्थ्य और चिकित्सा बीमा पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने का उनका फैसला कमजोर व्यक्तियों को अपने बीमा कवरेज को सुरक्षित बनाने से रोकेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन



ममता बनर्जी ने आगे कहा, "यह हमारी तरफ से लगातार दबाव के कारण हुआ है। हमारे नेता जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े हुए हैं। हमारे सांसद लड़ रहे हैं। हमारी वित्त मंत्री ने भी अच्छा संघर्ष किया।" उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय जीएसटी परिषद का होगा। अगर वह नरम होकर फैसला करेंगे तो देशभर के लाखों परिवारों को बहुत लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed