{"_id":"57ef00244f1c1b90745764b9","slug":"suspicious-boat-seen-in-arabian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब सागर में दिखी संदिग्ध नौका से मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरब सागर में दिखी संदिग्ध नौका से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 01 Oct 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुंबई में समुद्री सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रही है। इस बीच शुक्रवार को मुंबई में अरब सागर के किनारे एक संदिग्ध नौका की खबर से हड़कंप मच गया। नेवी, कोस्टगार्ड और मुंबई पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और कुछ ही घंटों की छानबीन के बाद संदिग्ध नौका खोज निकाली।
विज्ञापन
नौका मछुआरों की थी इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। नौसेना के प्रवक्ता राहुल सिंहा ने बताया कि सुबह साढ़े बारह बजे के आसपास मछुआरों ने समुद्र में एक संदिग्ध नौका दिखाई देने की सूचना दी। समुद्र में करीब डेढ़ नाटिकल माइल्स की दूरी पर दिखी यह नौका हरे रंग की बताई गई और कहा गया कि यह मुंबई की ओर तरफ आ रही है।
विज्ञापन
नौका में कई लोग सवार बताए गए। नौका में सवार लोग मोबाइल नेटवर्क में थे और शायद इनके पास सेटेलाइट फोन भी था। नौका में सवार लोगों ने दूसरी नौका के मछुआरों से मुंबई का रास्ता पूछा। उनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर मछुआरों को शक हुआ और इसकी सूचना कोस्टगार्ड को दी। नेवी, कोस्टगार्ड और मुंबई पुलिस संदिग्ध नौका की तलाश में जुट गई लेकिन जल्द ही पता चल गया कि यह नौका भारतीय मछुआरे की है।
विज्ञापन